Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशबिहार चुनाव में NDA की जीत: ललितपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने...

बिहार चुनाव में NDA की जीत: ललितपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई – Lalitpur News


कुंदन पाल | ललितपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद शुक्रवार शाम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने तुवन चौराहे पर जश्न मनाया। जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को बधाई दी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि बिहार में भाजपा की जीत कार्यकर्ताओं की लगन, साहस और रणनीतिक कौशल का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच काम कर रहे हैं।

रावत ने आगे कहा कि भाजपा का अगला लक्ष्य उत्तर प्रदेश में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

इस जश्न में जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत के साथ सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह एडवोकेट, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनाली जैन, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के सदस्य प्रदीप चौबे, जिला महामंत्री बब्बू राजा बुंदेला, बंशीधर श्रीवास, महेश श्रीवास्तव भैया, शिक्षक विधायक प्रतिनिधि केदारनाथ तिवारी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेश बड़ेरा, पूर्व चेयरमैन रजनी साहू, जगदीश सिंह लोधी, रुपेश साहू (शिक्षक) और हरीराम राजपूत (शिक्षक) सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments