Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारबिहार टेक्स्ट बुक के पाठ्यक्रम की जांच रिपोर्ट में छेड़छाड़, केस दर्ज...

बिहार टेक्स्ट बुक के पाठ्यक्रम की जांच रिपोर्ट में छेड़छाड़, केस दर्ज – Patna News



पटना|बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पब्लिशिंग कार्पोरेशन के पाठ्यक्रम की जांच रिपोर्ट में छेड़छाड़ की गई है। इस बाबत कॉर्पोरेशन के मुख्य लेख पदाधिकारी सह वित्तीय सलाहकार चंदन कुमार ने 26 सितंबर को कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। चंदन के मुताबिक 15 सितंबर

.

गार्ड को कहा कि इसे सहायक केएन राय को दे दें। केएन राय ने पैकेट देखते ही कहा कि यह पाठ्य पुस्तक के सैंपल पेपर की गोपनीय जांच रिपोर्ट से संबंधित पैकेट है। इसे डाकिया को आगमन शाखा में रिसीव कराना चाहिए था। पैकेट में छेड़छाड़ की गई है। उसके बाद डाकिया पूनम को बुलाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 12 सितंबर को दिन के करीब 11:30 बजे मोबाइल नंबर 8209636770 से कॉल कर इस पैकेट को यह कहकर ले लिया गया कि मैं चंदन सर का आदमी हूं और उसने मुझे चंदन सर से बात भी कराई।

चंदन ने दर्ज केस में कहा है कि जांच से संबंधित पत्राचार मेरे पदनाम पर किया गया था। डाकिया को तीन डाक कॉर्पोरेशन में रिसीव कराने थे। इनमें दो कॉर्पोरेशन के कर्मी मो. असद को रिसीव कराए गए और एक अन्य किसी को दे दिया गया। इस बाबत जीपीओ के पोस्टमास्टर को जांच करते हुए सूचना कॉर्पोरेशन को देने के लिए पत्र भेजा गया पर कोई जवाब नहीं गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments