Sunday, August 2, 2026
Homeएजुकेशनबिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए क्या है आवेदन करने की...

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? जान लें यहां


Image Source : UNSPLASH
सांकेतिक फोटो

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी गई है। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू की गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को 4 वर्षीय बीएड प्रोग्राम में दाखिले हेतु प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर 2025 है, इच्छुक कैंडिडेट्स इस डेट तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी है? आइए इस खबर के जरिए इस सवाल के जवाब से अवगत होते हैं। 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? 

बिहार बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

मिनिमम अंक

  • सामान्य वर्ग के लिए 50%
  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईबीसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 45%।
  • पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवार पात्र हैं।

कैसे करें अप्लाई?

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको रजिस्टर करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र के लिए आगे बढ़ें। 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उसे सबमिट करें। 
  • इसके बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक

जरूरी तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 9 सितंबर 2025
  • आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख: 26 सितंबर 2025
  • विलंब दंड, संपादन और भुगतान की आखिरी तारीख: 27 सितंबर 2025 से 30 सितंबर 2025 तक
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड: 7 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा तारीख (प्रस्तावित): 12 अक्टूबर 2025
  • परिणाम: 17 अक्टूबर 2025

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments