Friday, July 31, 2026
Homeराज्यबिहारट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत: जमुई...

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार 2 दोस्तों की मौत: जमुई में पूजा समारोह में शामिल होने गए थे, एक की 11 दिन पहले हुई थी शादी – Jamui News


जमुई में मंगलवार रात 1:30 बजे ट्रक ने बाइक सवार दो दोस्तों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना खैरा-सोनो मुख्य मार्ग पर बीआरसी स्कूल के पास हुई। मृतकों की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के बंदरमारा गांव निवासी केशो यादव का बेटा इंद्र

.

इंद्रदेव अपने मामा के घर गौरवा मटियाना में रहता था। वहीं विनोद का ससुराल जमुई जिले के सोनो प्रखंड के पैरा मटियाना गांव में था। दोनों दोस्त मंगलवार को पूजा समारोह में शामिल होने कागेश्वर गांव गए थे। वापसी के दौरान यह हादसा हुआ। ट्रक ने इंद्रदेव के सिर पर टायर चढ़ा दिया। विनोद भी वाहन की चपेट में आ गए।

शव देखकर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

11 दिन पहले हुई थी शादी

इंद्रदेव की शादी महज 11 दिन पहले 30 मई को सोनो प्रखंड के तरोन गांव की युवती से हुई थी। सोनो थाने की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर बुधवार सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments