बेनीसर क्षेत्र में विवाद के बाद तैनात पुलिस
बीकानेर में देर रात दो पक्षों में गरबे के दौरान विवाद हो गया। कुछ देर में ये विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और पत्थरबाजी शुरू कर दी। मामला शहर के नया शहर थाना क्षेत्र के बेनीसर बाड़ी में देर रात 11 बजे का है। जहां ये विवाद हुआ वहां
.
गरबे से शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत रात 10:30 बजे गरबे से हुई थी। आरोप था कि बेनीसर में हो रहे गरबे में आकर पास के मोहल्ले में रहने वाले कुछ लड़के छेड़छाड़ करने लगे। इस पर गरबे में मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें टोका तो धक्का-मुक्की हो गयी। करीब आधे घण्टे बाद रात करीब 11 बजे दोबारा कुछ लड़के आए और झगड़ा करने लगे। इतने में ही कुछ लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हुए और एक दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे।
घरों से फेंके गए पत्थर और टाइल्स
पुलिस की मौजूदगी में पत्थर फेंके गए थे। इस दौरान घरों की छत से पत्थर और टाइल्स फेंकी गई।पुलिस मौके पर पहुंची तो फिर से पत्थरबाजी शुरू हो गयी। इसमें सीओ सिटी श्रवण दास संत की कमर में चोट लगी। कुछ अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इससे पहले हुई पत्थरबाजी में एक महिला सहित कुछ स्थानीय लोगों के चोट आई है। इसमें कुछ लोग तो अपने घर में थे और पत्थर घर में गिरे। विधायक व्यास भी मौके पर पहुंचे और लोगों से समझाइश की।

