Tuesday, August 18, 2026
Homeराज्यबिहारबेकाबू कार ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौत: गोपालगंज में...

बेकाबू कार ने साइकिल सवार छात्र को रौंदा, मौत: गोपालगंज में बाजार जाने घर से निकला था, मौके पर गई जान – Gopalganj News




गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार छात्र की मौत हो गई। मिर्जापुर बाजार के समीप एक अनियंत्रित कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे 18 वर्षीय युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान सिवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के महुवा भूषा गांव निवासी मंजय साह के 18 वर्षीय बेटे रजनीश कुमार के रूप में हुई है। घटनास्थल पर ही मौत हो गई जानकारी के अनुसार, रजनीश कुमार बुधवार को साइकिल से मिर्जापुर बाजार खरीदारी करने जा रहा था। बाजार के समीप पहुंचने पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रजनीश गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घटना पर विलाप करने लगे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस हथुआ थाना पुलिस कार चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वाहन की पहचान कर चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए मिर्जापुर बाजार के पास यातायात प्रभावित हो गया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात को सामान्य कराया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments