Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यबिहारबेगूसराय में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, कर्मियों से मारपीट: 10 रुपए...

बेगूसराय में पेट्रोल पंप पर फायरिंग, कर्मियों से मारपीट: 10 रुपए को लेकर हुई थी बहस, 1 घंटे के बाद बदमाशों ने किया हमला – Begusarai News


बेगूसराय में बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर कर्मी के साथ मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए फायरिंग की है। घटना NH-31 फोरलेन पर बलिया थाना क्षेत्र के जयंती पेट्रोल पंप सदानंदपुर ढाला की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

.

फायरिंग सहित पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में स्पष्ट देखा जा सकता है कि बाइक सवार बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचकर नोजल मैन की लाठी-डंडे से पिटाई कर रहे हैं। उसके बाद हाथ में हथियार लहराते हुए पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ की जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस।

जल्दी गिरफ्तारी की जाएगी

बताया जा रहा दो बदमाश पेट्रोल पंप पर आए। 200 रुपए का पेट्रोल लिया और मीटर में 10 रुपया से शुरुआत दिखाने का आरोप लगाकर विवाद करने लगे। उसके बाद बदमाश चले गए और एक घंटे के बाद दो दोस्तों के साथ पेट्रोल पंप पर फिर आए। नोजल मैन के साथ मारपीट करने लगे।

इस दौरान बदमाश पिस्टल भी लहरा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही बलिया डीएसपी नेहा कुमारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। डीएसपी नेहा कुमारी ने बताया कि 10 रुपया के विवाद में बदमाशों ने मारपीट कर फायरिंग की है।

घटनास्थल से 5 खोखा बरामद किया गया है। अपराधियों की पहचान की जा रही है, बदमाश जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments