Sunday, August 16, 2026
Homeबिज़नेसबैठे-बिठाए हर शेयर पर मिलेंगे ₹45, अगर 27 अगस्त तक आपके डीमैट...

बैठे-बिठाए हर शेयर पर मिलेंगे ₹45, अगर 27 अगस्त तक आपके डीमैट अकाउंट में होगा


नई दिल्‍ली. शेयर बाजार में निवेश का असली मजा तब दोगुना हो जाता है जब शेयरों की कीमत में बढ़ोतरी के साथ ही कंपनी मोटा डिविडेंड भी दें. अगर आप भी किसी डिविडेंड स्‍टॉक की तलाश में हैं तो आपको 27 अगस्‍त से पहले हेल्थकेयर और फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ लिमिटेड (P&G Health Ltd) का शेयर खरीद लेना चाहिए. इसका कारण यह है कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹45 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है.

पीएनजी हेल्‍थ शेयरधारकों को लगातार शानदार रिटर्न देने के लिए जानी जाती है. वित्त वर्ष 2025-26 में इससे पहले कंपनी ₹110 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. ₹50 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड निवेशकों की जेब में डाल चुकी है. वित्त वर्ष 2024-25 में भी कंपनी ने ₹80 का अंतरिम और ₹45 का फाइनल डिविडेंड दिया था. कंपनी 3 सितंबर 2026 को होने वाली अपनी सालाना आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की औपचारिक मंजूरी लेने के बाद इस डिविडेंड की रकम का भुगतान करेगी.

27 अगस्त है रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने इस ₹45 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड के लिए 27 अगस्त 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है. इसका मतलब यह है कि इस तय तारीख तक जिन भी निवेशकों के नाम कंपनी के सदस्यों के रजिस्टर या डिपॉजिटरी (Demat) रिकॉर्ड्स में शेयरधारक के रूप में दर्ज होंगे, वे इस डिविडेंड के हकदार होंगे. यानी अगर आपके पास कंपनी के 100 शेयर रिकॉर्ड डेट तक होंगे तो बिना कुछ किए सीधे ₹4,500 की एक्स्ट्रा कमाई आपके बैंक खाते में होगी.

कंपनी के पोर्टफोलियो में हैं मशहूर ब्रांड्स

प्रॉक्टर एंड गैंबल हेल्थ भारत की सबसे बड़ी विटामिन, मिनरल्स और सप्लीमेंट्स यानी वीएमएस कंपनियों में शुमार है. कई मशहूर दवाएं और सप्लीमेंट्स इसी कंपनी के पोर्टफोलियो का हिस्सा हैं. कुछ प्रमुख प्रोडक्‍ट्स में न्यूरोबियन (Neurobion), एवियन (Evion), लिवोजेन (Livogen), सेवनसीज (Seven Seas), पॉलीबियन (Polybion) और नेसिवियन (Nasivion) शामिल हैं.

6 महीने में 20% शेयर

पीएंडजी हेल्‍थ का शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर फिलहाल ₹5,933.70 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. पिछले 6 महीनों के भीतर ही इसने निवेशकों को करीब 20 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप: ₹9,800 करोड़ से अधिक. कंपनी में जून 2026 तिमाही के अंत तक प्रमोटर्स हिस्‍सेदारी 51.82% थी. पीएंडजी शेयर का 52-वीक हाई ₹6,955 और लो ₹4,699.70 रहा है.

तिमाही मुनाफा ₹96 करोड़ के पार

कंपनी की बैलेंस शीट भी उसके बिजनेस की मजबूती बयां कर रही है. अप्रैल-जून 2026 की पहली तिमाही में P&G Health का स्टैंडअलोन रेवेन्यू ₹363.71 करोड़ रहा, जिस पर कंपनी ने ₹96.15 करोड़ का शुद्ध मुनाफा (Net Profit) कमाया. वहीं, पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी ने कुल ₹1,407.97 करोड़ का राजस्व और ₹326.91 करोड़ का बंपर शुद्ध मुनाफा दर्ज किया.

(डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी शेयर के प्रदर्शन के आधार पर है. चूंकि स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिम के अधीन है इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइट इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से सलाह जरूर लें. आपको होने वाले किसी भी नुकसान के लिए News18 हिंदी जिम्मेदार नहीं होगा.)



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments