Friday, August 7, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशबैतूल मे करंट लगने से महिला की मौत: पिछले साल ही...

बैतूल मे करंट लगने से महिला की मौत: पिछले साल ही हुई थी शादी, पति के साथ खेत पर जा रही थी, वहीं बीजली के तार की चपेट में आई – Betul News




बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के मांडई बुजुर्ग में गुरुवार को करंट लगने से 24 वर्षीय नवविवाहिता की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ खेत जा रही थी। तभी रास्ते में नीचे लटक रहे बिजली के तार की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मीनाक्षी धुर्वे (24) पत्नी कमलेश धुर्वे, निवासी ग्राम पाढर खुर्द, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। मीनाक्षी अपने मायके ग्राम मांडई बुजुर्ग आई हुई थी। पुलिस के मुताबिक, महिला सुबह करीब 11 बजे अपने पति कमलेश के साथ खेत जा रही थी। रास्ते में बिजली का तार नीचे लटका हुआ था। कमलेश उसके नीचे से निकल गया, लेकिन मीनाक्षी की नजर तार पर नहीं पड़ी। वह सीधे उसकी चपेट में आ गई। करंट लगते ही वह मौके पर गिर पड़ी। एक साल पहले ही हुई थी शादी पति कमलेश धुर्वे ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। दोनों की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। घटना के बाद परिजन तत्काल मीनाक्षी को जिला अस्पताल बैतूल लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मामला करंट लगने से मौत का है। घटना की जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments