Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशभवानीपुर में शौचालय में घुसा मगरमच्छ: वन विभाग ने किया रेस्क्यू,...

भवानीपुर में शौचालय में घुसा मगरमच्छ: वन विभाग ने किया रेस्क्यू, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस – Bhanpur(Gola) News


अनुज कुमार गुप्ता | भानपुर (गोला), लखीमपुर-खीरी9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मगरमच्छ को पकड़ते वनविभाग।

भीरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में बुधवार सुबह उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब एक मगरमच्छ ग्रामीण शिशुपाल के घर के बाहर बने शौचालय में घुस गया। सुबह करीब छह बजे परिवार के सदस्यों ने शौचालय की ओर जाते समय भीतर कुछ हलचल देखी। झाँककर देखने पर एक बड़ा मगरमच्छ दिखाई दिया, जिससे शिशुपाल और उनके परिजन दहशत में आ गए।

मगरमच्छ के शौचालय में होने की खबर पूरे गांव में तेजी से फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुँची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने सुरक्षा उपायों के साथ जाल की मदद से मगरमच्छ को बाहर निकाला। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम उसे अपने साथ ले गई।

इस घटना के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। बताया जा रहा है कि यह मगरमच्छ पास के किसी जलाशय या नाले से भटककर गांव में आ गया होगा।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि ऐसी स्थिति में स्वयं कोई जोखिम न लें और तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि वन्यजीवों को सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments