Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यबिहारभाजयुमो के जिलाध्यक्ष बने आशीष महिला मोर्चा की कमान सुनीता को -...

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष बने आशीष महिला मोर्चा की कमान सुनीता को – Bhagalpur News



.

भाजपा ने इस बार युवा मोर्चा की जिम्मेदारी आशीष पांडेय को दी है। इनके साथ ही छह और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने दी है। इसमें महिला मोर्चा की कमान सुनीता गोस्वामी को, अनुसूचित मोर्चा से नंदकिशोर हरि, अनुसूचित जनजाति मोर्चा से रवि कुमार, किसान मोर्चा से चंदन पांडेय, ओबीसी मोर्चा से ओमप्रकाश मंडल और अल्पसंख्यक मोर्चा से डॉ. मोहिबुल्ला को संगठन के काम का जिम्मा मिला है। दरअसल विधानसभा चुनाव को लेकर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी युवा मोर्चा के कंधों पर है। कारण यह है कि सबसे ज्यादा वोटर युवा हैं और इन्हें पार्टी लाइन पर टर्नअप करने की जिम्मेदारी इन्हीं यूथ ब्रिगेड पर रहती है। आशीष ने बताया कि पार्टी ने जिस तरह मुझ पर भरोसा किया है, हम उस पर पूरी ईमानदारी से खरे उतरेंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments