Thursday, May 28, 2026
Homeएजुकेशनभारत के साथ बांग्लादेश का कितने किलोमीटर लंबा बॉर्डर लगता है? जान...

भारत के साथ बांग्लादेश का कितने किलोमीटर लंबा बॉर्डर लगता है? जान लें


Image Source : PTI (FILE)
सांकेतिक फोटो

हमारा देश भारत, पाकिस्तान, चाइना, नेपाल, बांग्लादेश, भूटान और म्यांमार समेत कुल 7 देशों के साथ अपनी जमीनी सीमा साझा करता है। इन सात देशों में भारत सबसे लंबी जमीनी सीमा बांग्लादेश से साझा करता है, इससे तो लगभग आप सभी अवगत होंगे ही। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत की बांग्लादेश के साथ कितने किलोमीटर लंबी सीमा है? अगर नहीं जानते हैं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इससे अवगत होंगे। चलिए जानते हैं।  

भारत की कुल जमीनी सीमा

सबसे पहले आपको बता दें कि भारत की कुल जमीनी सीमा 15106.7 किलोमीटर लंबी है और तट रेखा 7516.6 किलोमीटर है। इसमें द्वीप क्षेत्र भी शामिल हैं। आइए अब जानते हैं कि बांग्लादेश से भारत का कितना लंबा बॉर्डर है।

भारत के साथ बांग्लादेश का कितने किमी. लंबा बॉर्डर लगता है? 

बांग्लादेश के साथ भारत लगभग 4,096 किलोमीटर लंबा बॉर्डर साझा करता है। बता दें कि बांग्लादेश का भारत के कुल पांच राज्यों से बॉर्डर लगता है। इनमें- पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा और मिजोरम शामिल हैं। 

दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी भूमि सीमा

भारत और बांग्लादेश के बीच की सीमा, दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी भूमि सीमा है।

बांग्लादेश से किस भारतीय राज्य से सबसे लंबी सीमा लगती है?

अब सवाल आता है कि बांग्लादेश के साथ सबसे अधिक लंबी सीमा कौन सा भारतीय राज्य सीमा साझा करता है। बांग्लादेश के साथ सबसे अधिक लंबी सीमा भारत के पश्चिम बंगाल की लगती है, जिसकी कुल लंबाई करीब 2217 किलोमीटर है। इसके बाद नाम आता है त्रिपुरा का, बांग्लादेश के साथ सबसे बड़ी सीमा की लिस्ट में दूसरे नंबर पर त्रिपुरा है, जिसकी लंबाई लगभग 856 किलोमीटर है। इसके बाद तीसरे नंबर मेघालय आता है, जो करीब  443 किमी लंबी सीमा बांग्लादेश के साथ साझा करता है। फिर मिजोरम और असम। मिजोरम, बांग्लादेश के साथ 318 किलोमीटर लंबा बाॉर्डर साझा करता है और असम 262 किमी का बॉर्डर साझा करता है। 

पाकिस्तान के साथ कितनी लंबा बॉर्डर है भारत का?

अगर बात भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा की करें तो वो लगभग 3323 किलोमीटर की है। पाकिस्तान के साथ भारत के जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात की सीमा लगती है। 

Latest Education News





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments