Friday, September 4, 2026
Homeटेक्नोलॉजीभारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo Find X10, BIS पर हुआ लिस्ट,...

भारत में जल्द लॉन्च होगा Oppo Find X10, BIS पर हुआ लिस्ट, मिलेगा 200MP कैमरा?


Oppo Find X10 फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो का यह दमदार फोन हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट BIS पर देखा गया है। ऐसे में इसके जल्द भारत में लॉन्च होने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो अपने इस फोन को इसी महीने यानी सितंबर में घरेलू मार्केट में लॉन्च करने वाला है। फोन के कई फीचर्स भी लिस्टिंग में सामने आई है।

BIS पर लिस्ट हुआ फोन

ओप्पो के इस स्मार्टफोन को BIS पर मॉडल नंबर CPH2911 के नाम से लिस्ट किया गया है। इसके अलावा फोन पहले भी इसी मॉडल नंबर के साथ यूरोपीय यूनियन के EEC, इंडोनेशिया के TKDN और थाइलैंड के NBTC सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। Oppo Find X10 के बारे में पहले भी कई लीक सामने आ चुके हैं, जिनमें दावा किया गया था कि यह 100MP के सेल्फी कैमरे के साथ पेश किया जाएगा।

Oppo Find X10 का रेंडर भी सामने आ चुका है, जिसमें फोन के डिजाइन की झलक मिली है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन हॉरिजोन्टल कैमरा मॉड्यूल के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में तीन बड़े कैमरा सेंसर दिए जा सकते हैं। वहीं, बगल में एक और कैमरा और LED लाइट देखने को मिलेगा। इस फ्लैगशिप फोन को भी Hasselblad ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा। फोन को व्हाइट या सिल्वर और ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है।

200MP के तीन कैमरे?

Oppo Find X10 के अलावा Find X10 Pro और Find X10 Pro Max भी लॉन्च किए जा सकते हैं। इन्हें लेकर भी जानकारियां सामने आई हैं। इस सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Find X10 Pro Max के बैक में 200MP के तीन कैमरे दिए जा सकते हैं। इनमें प्राइमरी के अलावा एक टेलीफोटो और एक पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 50MP का कैमरा मिलेगा।

Find X10 Pro Max को कंपनी 6.78 इंच के LTPO OLED डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 2K पिक्सल होगा और यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ 16GB रैम और 1TB तक स्टोरेज दिया जा सकता है। ओप्पो का यह फोन Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर काम करेगा। वहीं, इसके स्टैंडर्ड और प्रो मॉडल के फीचर्स इससे थोड़ा कमतर होंगे।

यह भी पढ़ें – Vivo V80 Lite 5G ग्लोबली हुआ लॉन्च, मिलेगी 10000mAh की दमदार बैटरी





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments