Thursday, August 13, 2026
Homeराज्यदिल्लीभास्कर अपडेट्स: ओडिशा में डिजिटल गवर्नेंस को कैबिनेट की मंजूरी, ₹122.60...

भास्कर अपडेट्स: ओडिशा में डिजिटल गवर्नेंस को कैबिनेट की मंजूरी, ₹122.60 करोड़ का बजट


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

29 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ओडिशा कैबिनेट ने बुधवार को 10 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये प्रस्ताव 6 बड़े विभागों से जुड़े हैं।

इनमें OSWAS 3.0 लागू करने का फैसला भी शामिल है। इसका मकसद सरकारी कामकाज को इलेक्ट्रॉनिक प्रक्रिया के जरिए आसान बनाना और डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना है।

कैबिनेट की बैठक भुवनेश्वर के लोक सेवा भवन में हुई। सरकार ने OSWAS 3.0 के लिए 122.60 करोड़ रुपए का बजट तय किया। यह सिस्टम लोक सेवा भवन से ब्लॉक तक सरकारी दफ्तरों को एक डिजिटल वर्कफ्लो प्लेटफॉर्म से जोड़ेगा।

PMML ने लॉन्च किया नया डिजिटल पोर्टल, AI चैटबॉट और स्मार्ट सर्च जैसी सुविधाएं

प्रधानमंत्री संग्रहालय यानी PMML ने बुधवार को अपना नया यूनिफाइड पोर्टल लॉन्च किया। इसमें कई अलग-अलग वेबसाइट्स को एक ही आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा गया है। इसका मकसद लोगों के लिए डिजिटल सेवाओं और संग्रहालय की सामग्री तक पहुंच आसान करना है।

PMML के मुताबिक, पहले अलग-अलग वेबसाइट्स के कारण यूजर्स को बिखरा हुआ अनुभव मिलता था। आर्काइव कंटेंट को खोजने में भी दिक्कत होती थी और कई काम मैनुअल तरीके से होते थे। नया पोर्टल इन समस्याओं को दूर करते हुए एक आसान डिजिटल अनुभव और आर्काइव कंटेंट के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।

10 मिनट में मौके पर नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ₹10 हजार जुर्माना, हाईवे पर इमरजेंसी सेवाओं के नए नियम

NHAI ने बुधवार को नेशनल हाईवे नेटवर्क पर इमरजेंसी मैनेजमेंट के लिए तैनात एंबुलेंस, क्रेन और पेट्रोलिंग वाहनों के लिए नए नियम घोषित किए।

नेशनल हाईवे पर मौजूद एंबुलेंस को हादसे की जानकारी मिलने के 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंचना होगा। ऐसा नहीं करने पर ₹10 हजार का जुर्माना लगेगा।

एंबुलेंस घायल व्यक्ति को गंभीर स्थिति के लिए अहम ‘गोल्डन ऑवर’ के भीतर अस्पताल नहीं पहुंचाती है, तो भी 10 हजार रुपए की पेनल्टी होगी।

NCP नेता जीशान सिद्दीकी को मारने की धमकी, 10 करोड़ की फिरौती की मांग

NCP नेता जीशान सिद्दीकी ने बुधवार को दावा किया है कि उन्हें फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने इस बारे में मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जानकारी दी है।

जीशान पहले भी अंडरवर्ल्ड से जान से मारने की धमकी मिलने का दावा कर चुके हैं। 22 अप्रैल 2025 को उन्हें ईमेल के जरिए धमकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक, ईमेल में उनके पिता की तरह ही उन्हें मारने की धमकी और 10 करोड़ रुपए की मांग की गई थी।

12 अक्टूबर 2024 को मुंबई में तीन हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर गोली चलाई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments