Monday, November 3, 2025
Homeराज्यबिहारभोजपुर में मां की हत्या मामले में बेटा-बहू गिरफ्तार: जमीन विवाद...

भोजपुर में मां की हत्या मामले में बेटा-बहू गिरफ्तार: जमीन विवाद में मर्डर, सीने पर लात से मारा; घर में भाइयों से हुआ था झगड़ा – Bhojpur News


भोजपुर पुलिस ने बुजुर्ग महिला की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मृतका के बेटे और बहू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दशरथ राय और गीता देनी के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव की है।

.

5 जुलाई को जमीन विवाद में महिला की हत्या कर दी गई थी। मृतका के पति राधा किशुन राय ने तीन नामजद के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी। बहू गीता देवी, बेटा दशरथ राय और साला हरेराम को आरोपी बनाया था। लात-घूंसे से मारने और गला दबाकर हत्या की बात कही थी। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बेटा और बहू ने मौत के घाट उतारा था।

सीने पर लात से मारा

मृतका के बेटे शंभू यादव ने बताया कि हम चार भाई हैं। तीन भाइयों ने अपने मां-बाप को खर्च के लिए पैसे दे दिए थे। मेरा बड़ा भाई दशरथ यादव ने उन्हें खर्चा नहीं दिया था। विरोध करने पर झगड़ा करने लगा। जब उनकी बहन क्रांति देवी बीच-बचाव करने गई तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे। विवाद बढ़ने पर दशरथ यादव और उसकी पत्नी ने मां देवंती देवी के सीने पर पैर से मार दिया। जिसके कारण वह जमीन पर गिर पड़ी। वहीं पर उनकी मौत हो गई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments