Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशरीवा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: नाली से जल निकासी को...

रीवा में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या: नाली से जल निकासी को लेकर हुआ विवाद; पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से मारा, हाथ-पैर तोड़े – Rewa News


रीवा जिले के नेबूहा गांव में पानी निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद में शुक्रवार रात एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मामूली कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने रॉड, लाठियों और धारदार हथियारों से हमला कर 61 वर्षीय श्यामलाल यादव की पीट-पीटकर हत्या क

.

वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। घटना के बाद शनिवार सुबह शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पानी की निकासी को लेकर हुआ था झगड़ा

मृतक के बेटे छोटेलाल यादव ने बताया कि उनके पिता श्यामलाल यादव घर के सामने भरे पानी को नाली के रास्ते निकालने की कोशिश कर रहे थे। इसी बात पर पड़ोस में रहने वाले प्रीतम सिंह (40) समेत अन्य से कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ते-बढ़ते हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि प्रीतम सिंह अपने साथियों के साथ लाठी, रॉड और कुल्हाड़ी लेकर आया और श्यामलाल यादव को घर से बाहर खींचकर बेरहमी से पीटा। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है।

ग्रामीणों में आक्रोश, इलाके में तनाव

घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है। लोगों ने बताया कि इस तरह की घटनाओं से गांव में डर और असुरक्षा का माहौल है। परिजन ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे विरोध प्रदर्शन करेंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

बैकुंठपुर थाना प्रभारी जेपी पटेल ने बताया-

दो पक्षों के बीच नाली से पानी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। मारपीट के दौरान एक पक्ष ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments