भोजपुर में शनिवार को 2 बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार नाती की मौत हो गई, जबकि नाना समेत 3 लोग घायल हैं। मृतक की पहचान करनामेपुर के लालू के डेरा निवासी विजय यादव के पुत्र अजय कुमार(18) के तौर पर हुई है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के भरौली मोड़ के पास की है। मृतक के बड़े भाई राजू कुमार के दोस्त सुनील ने बताया कि उसके नाना जमुना यादव को कुत्ते ने काट लिया था। इंजेक्शन दिलाने के लिए रेफरल अस्पताल गया था। वहां से वापस लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। टक्कर के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। मां का रो-रोकर बुरा हाल सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। नाना जमुना यादव समेत सभी घायलों का इलाज चल रहा है। मृतक चार भाई-बहन में तीसरे स्थान पर था। परिवार में मां लाल कुमारी देवी, बहन बेबी देवी, रूबी कुमारी और भाई राजू कुमार है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Source link

