कार्यक्रम को संबोधित करते मंत्री विश्वास सारंग।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोपाल को नई पहचान देने के लिए बीते कुछ साल से काम कर रही टीम ‘बेस्ट’ (भोपाल एक साथ टीम) ने शनिवार को भोपाल ब्रांड स्टोरी टॉक शो आयोजित किया। इस दौरान भोपाल की ब्रॉडिंग कैसे हो? और किस सुविधाओं की जरूरत है? इस पर टॉक
.
कुशाभाऊ कंवेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में बेस्ट नागरिक फोरम ने ‘भोपाल ब्रांड स्टोरी: राइज अप’ कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भोपाल के विकास, ब्रांड पोजिशनिंग, इनोवेशन, उद्यमिता और ग्लोबल पहचान को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञों ने शहर की संभावनाओं, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर विमर्श किया। शनिवार देर रात तक कार्यक्रम चला।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में जीएसटी सुधारों पर सरकार को धन्यवाद दिया गया एवं लाइफ वेलनेस स्टूडियो का प्रीव्यू पेश किया गया। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भोपाल का नाम रोशन करने वाले 12 प्रतिभाशाली व्यक्तियों को ‘योद्धा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
इनमें IICE–टेक्नोलॉजी इनोवेशन की प्रोफेसर डॉ. डिंपी वालिया, पैराएथलीट पूजा गर्ग, गौंड आर्टिस्ट कुंती मरावी, लाइन प्रोड्यूसर वैभव सक्सेना, इंडस्ट्रीयलिस्ट अंकुर गुप्ता, एस्ट्रो साइंटिस्ट मनोज सिंह, शिक्षिका सुषमा पांडेय, प्रोफेसर मैनिट डॉ. सविता दीक्षित, कोच कुलदीप सिंह किर, चाइल्ड आर्टिस्ट दैविक बघेला आदि शामिल हैं। इन्हें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास सारंग ने सम्मानित किया।
सीएम को प्रजेंटेशन दिखाने का भरोसा दिलाया मुख्य अतिथि मंत्री सारंग ने भोपाल की नैसर्गिक सुंदरता और पहचान को वैश्विक स्तर पर ब्रांड करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को भोपाल की ब्रांड एंबेसडरशिप में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
उन्होंने टॉक शो की प्रस्तुतियों को आगे बढ़ाने, कन्वेंशन सेंटर एवं ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की मांग को सराहनीय बताया। मंत्री ने बेस्ट के प्रमुख और कार्यक्रम आयोजक स्पर्श द्विवेदी से कहा कि वे इस कार्यक्रम की विस्तृत रिपोर्ट बनाए। जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने रखेंगे।
भोपाल के विकास और ब्रांड के लिए जो भी जरूरी होगा, वह पूरा करेंगे। भोपाल में बड़ा तालाब है। यहां सड़कों पर टाइगर घूमते हुए नजर आ जाते हैं। ऐसा शहर दुनिया में कहीं नहीं है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास सारंग ने सम्मान भी किया।
विधायक ने बताई भविष्य की योजनाएं भोपाल की ब्राडिंग पर परिचर्चा एवं लाइफ वेलनेस स्टूडियो लांचिंग, जीएसटी रिफॉर्म पर धन्यवाद कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर मालती राय ने किया। वहीं, बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिलाध्यक्ष रवींद्र यति, गिरीश शर्मा, डॉ. अभिजीत देशमुख मौजूद रहे। दूसरे सत्र में विधायक भगवानदास सबनानी भी शामिल हुए। जिन्होंने भोपाल के विकास और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी।

पैराएथलीट पूजा गर्ग का सम्मान करते मंत्री सारंग।
कार्यक्रम में इन पर चर्चा
- तीन टॉक शो आयोजित हुए। जिनमें स्टार्टअप्स, एसोसिएशन लीडर्स एवं भोपाल से निकले राष्ट्रीय ब्रांड्स पर विशेष चर्चा हुई।
- रविषा मर्चेंट ने ग्लोबल विजन की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं अश्विन शर्मा ने कॉलेज छात्रों में स्टार्टअप कोचिंग और माइंडसेट बिल्डिंग पर बात की।
- सुचिता गोयल ने जीएसटी ट्रिब्यूनल भोपाल लाने की संभावनाओं पर चर्चा की, जबकि मनोज सिंह मीक ने भोपाल के इतिहास एवं पहचान पर विचार साझा किए।
- ऑटो मोबाइल एसोसिएशन अध्यक्ष आशीष पांडे, बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष आकाश गोयल ने भी बाजार से जुड़ी बातें साझा की।
- साहिल देवनानी ने कहा कि भोपाल के पैरेंट्स को बच्चों के नौकरी पाने पर ही नहीं, बल्कि एंटरप्रेन्योर बनने पर भी गर्व और सेलिब्रेशन की संस्कृति अपनानी चाहिए।
- सौरभ राय ने स्थानीय टैलेंट प्रमोशन की आवश्यकता बताई और जैद अली ने साझा किया कि अब फिल्म निर्माण के कई उपकरण भोपाल में ही उपलब्ध हैं। जिनके लिए पहले मुंबई पर निर्भर रहना पड़ता था।

कार्यक्रम में महापौर मालती राय समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
ये रहे मौजूद आयोजक द्विवेदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भोपाल ब्रांड स्टोरी का उद्देश्य शहर में हो रही उपलब्धियों, पहलों और नवाचारों को पहचान देना है ताकि नागरिक भी इसकी ब्रांडिंग का हिस्सा बनें।
टीम के अजय देवनानी ने जीएसटी सुधारों के लिए सरकार का आभार माना। साथ ही जीएसटी स्लैब में बदलाव के बाद बाजार में आए बदलाव की बातें साझा की। मॉडरेशन टीम में डॉ. तपस्या तोमर, डॉ. राजीव अग्रवाल और अविरल पर्वत शामिल रहे। संचालन दीपा सोनी, अरुण गौतम एवं मधुर सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में टॉक शो भी हुए।

