Saturday, August 1, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 4 घायल: हाथरस में हुआ...

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 4 घायल: हाथरस में हुआ हादसा, दो अलीगढ़ रेफर, एक ही बाइक से अपने गांव लौट रहे थे – Hathras News


हाथरस2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हाथरस में देर रात एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। हाथरस-मथुरा रोड पर गांव भगवंतपुर हतीसा के पास एक ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। यह हादसा उस समय हुआ जब चारों लोग एक ही बाइक पर सवार होकर हाथरस से मुरसान स्थित अपने गांव जैतपुर लौट रहे थे।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायलों की पहचान मुरसान क्षेत्र के गांव जैतपुर निवासी 12 वर्षीय अनस (पुत्र बाबू खां), 40 वर्षीय बाबू खां, 30 वर्षीय शायर (पुत्र उस्मान खां) और 38 वर्षीय फिरोजन (पत्नी बाबू खां) के रूप में हुई है। ये सभी दिन में अपने गांव से हाथरस आए थे।

चालक ट्रैक्टर लेकर हुआ फरार….

हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अनस और शेयर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments