Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में खून से लथ-पथ सड़क पर मिला था युवक: इलाज...

भोपाल में खून से लथ-पथ सड़क पर मिला था युवक: इलाज के दौरान हुई मौत, उचित मूल्य दुकान से गेहूं लेने घर से निकला था – Bhopal News



सूखी सेवनिया की बालमपुर घाटी पर बीते शुक्रवार खून से लथ-पथ मिले युवक की इलाज के दौरान बुधवार को हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। घटनास्थल पर उसकी बाइक शाइन खड़ी थी। सिर में गहरी चोट के निशान थे, हालांकि बाइक खास डेमेज नहीं है। इससे यह साफ नहीं हो सका है

.

सचिन सिंह (35) पुत्र भगवान सिंह निवासी शाहपुरा परवलिया का रहने वाला था और मिस्त्री का काम करता था। बीते शुक्रवार को मां से पांच सौ रुपए लेने के बाद कंट्रोल से गल्ला लाने का बोलकर निकला था। देर शाम तक नहीं लौटा तब बड़े भाई ने उसके मोबाइल पर कॉल किया। कॉल एम्बुलेंस के एक कर्मचारी ने उठाया। उसने बताया कि भाई को बालमपुर घाट से खून से लथ-पथ हालत में उठाया है। उसके सिर में गंभीर चोट है और इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं।

फूफा बोले घायल कैसे हुआ पता नहीं लगा

मृतक के फूफा नारायण सिंह ने बताया कि सचिन घायल कैसे हुआ, इस बात की जानकारी अब तक नहीं मिली है। मौके पर उसकी बाइक मिली, जिस पर किसी तरह का डेमेज दिखाई नहीं दे रहा है। अगर एक्सीडेंट में घायल होता तो बाइक पर भी निशान होना थे, लेकिन ऐसा नहीं हैं। मामले की बारीकी से जांच होना चाहिए।

मायके में रहती है पत्नी

सचिन की चार साल पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पत्नी मायके में रहने लगी थी। कई बार मनाने पर भी वह लौटने को तैयार नहीं थी। पुलिस का अनुमान है कि पत्नी से मिलने के लिए सचिन बाइक से जा रहा था। इसी बीच सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हालांकि मामले की सभी एंगल पर जांच की जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments