Thursday, May 28, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में 11 मीट दुकानें और एक फैक्ट्री सील: खुले में...

भोपाल में 11 मीट दुकानें और एक फैक्ट्री सील: खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने पर जुर्माना; अतिक्रमण भी हटाया – Bhopal News


मीट दुकान को सील करने की कार्रवाई करता नगर निगम का अमला।

भोपाल नगर निगम ने बुधवार को 4 बड़ी कार्रवाई की। अवैध रूप से खुली 11 मीट दुकानों को सील कर दिया गया। वहीं, खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने और अतिक्रमण पर भी कार्रवाई की गई।

.

जोन नंबर-20 के अंतर्गत एयरपोर्ट एवं आसपास के क्षेत्रों में मीट का विक्रय करने वालों के लाइसेंस चेक किए गए। बिना लाइसेंस अवैध व अनाधिकृत रूप से मीट बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 11 दुकानें सील की गई। निगम अमले ने चेतावनी भी दी कि पुनः बिना लाइसेंस मीट विक्रय करते पाये जाने पर और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।

4 दवा विक्रेताओं से वसूला 10 हजार का जुर्माना जोन नंबर-5 के अमले ने ताजुल मसाजिद के आसपास के क्षेत्रों में मेडिकल वेस्ट फेंकने वालों को तलाश कर स्पॉट फाइन की कार्यवाही की। निगम अमले ने खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने वाले जीत मेडिकल पर 5 हजार रुपए का स्पॉट फाइन वसूल किया।

साथ ही 3 अन्य दवा विक्रेताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई कर कुल 10 हजार रुपए की राशि स्पॉट फाइन के रूप में वसूल की।

खुले में मेडिकल वेस्ट फेंकने पर कार्रवाई करता अमला।

35 पशुओं को कांजी हाउस भेजा निगम के गोवर्धन परियोजना शाखा के अमले ने बुधवार को सीएम हेल्पलाइन सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 35 पशुओं को पकड़कर कांजी हाउस में भेजा, जबकि 20 पशुओं को गौशाला भेजने की कार्रवाई की गई।

हांका पार्टी ने 10 पशुओं को सड़कों से हांका। यह कार्रवाई बैरागढ़, लालघाटी, एयरपोर्ट रोड, कलेक्टर कार्यालय, वीआईपी रोड, कमला पार्क, श्यामला हिल्स, माता मंदिर, पिपलानी, अवधपुरी, अन्ना नगर, हबीबगंज, जंबूरी मैदान, खजूरी आदि इलाकों में की गई।

बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री सील अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने दाता कॉलोनी क्षेत्र में बेसमेंट में अवैध रूप से संचालित फैक्ट्री को भी सील किया। वहीं, शिवनगर, 80 फिट रोड, एमपी नगर जोन-01, कोलार नहर, न्यू मार्केट इंडियन कॉफी हाउस, न्यू मार्केट नो व्हीकल जोन, लिंक रोड नं-1, 2 और 3, नेहरू नगर, दाता कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड, गांधी नगर, कराेंद देवकी नगर, रेतघाट, कमला पार्क, कोलार मंदाकिनी चौराहा, सिग्नेचर 99, जेके हॉस्पिटल, दानिश चौराहा, अन्ना नगर, कॅरियर कॉलेज, जंबूरी मैदान, जंबूरी रोड, जिंसी चौराहा चौकी, अशोका गार्डन आदि जगहों से अतिक्रमण हटाया गया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments