Tuesday, November 4, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशभौमवती अमावस्या पर मंगलनाथ मंदिर में रिकॉर्ड आय: एक दिन में...

भौमवती अमावस्या पर मंगलनाथ मंदिर में रिकॉर्ड आय: एक दिन में 1700 पूजन से 3.51 लाख रुपए की आय, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु – Ujjain News


मंगलवार को जेष्ठ मास की भौमवती अमावस्या पर श्री मंगलनाथ मंदिर में भक्तों की उमड़ी भीड़। मंदिर में भातपूजा सहित अन्य ग्रह दोष निवारण की पूजा के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचे।

.

मंदिर में प्रातः आरती के बाद सुबह 7 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक पूजन का क्रम चला। भक्तों ने भूमि प्राप्ति, धन प्राप्ति, शीघ्र विवाह, यश प्राप्ति और मंगल दोष निवारण के लिए पूजन कराया। कंप्यूटरीकृत और मैन्युअल रूप से कुल 1700 शासकीय रसीदें बनाई गईं।

मंदिर के प्रशासक केके पाठक ने बताया-

दिव्यांग और असहाय दर्शनार्थियों को व्हीलचेयर की सुविधा दी गई। जल्दी में आए श्रद्धालुओं के लिए 100 रुपए के विशेष दर्शन पास की व्यवस्था की गई। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष पर्वों पर सुगम दर्शन की व्यवस्था की जा रही है।

QuoteImage

मान्यता है कि भगवान मंगलनाथ के पूजन से भूमि, भवन, वाहन, पुत्र और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। विवाह में आ रही बाधाओं के निवारण के लिए भी यहां भातपूजा का विधान है। मंगलवार को विशेष भीड़ रहती है। भौम प्रदोष और भौमवती अमावस्या को विशेष तिथि माना जाता है।

ग्रीष्म अवकाश के कारण मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। इस विशेष दिन मंदिर समिति को 3 लाख 51 हजार 300 रुपए की आय प्राप्त हुई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments