Thursday, October 8, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशमंदसौर में शुक्रवार को 4 घंटे बिजली बंद: इंदिरा, जनता, किटियानी...

मंदसौर में शुक्रवार को 4 घंटे बिजली बंद: इंदिरा, जनता, किटियानी कॉलोनी समेत कई इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी – Mandsaur News




मंदसौर में शुक्रवार को 4 घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली लाइनों के मानसून मेंटेनेंस के चलते मंदसौर के 2 नंबर फीडर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन रहेगा। इससे चंबल कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। इन इलाकों में रहेगी बिजली बंद शटडाउन के दौरान आदिनाथ विहार, इंदिरा कॉलोनी, जनता कॉलोनी, किटियानी, नूर कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, पाटिल कॉलोनी और कंबल केंद्र रोड सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी के अनुसार, इससे करीब 2933 उपभोक्ता प्रभावित होंगे। कंपनी ने लोगों से बिजली से जुड़े जरूरी काम शटडाउन से पहले करने की अपील की है। समय से पहले शुरू हो सकती है सप्लाई कंपनी ने बताया कि मेंटेनेंस का काम पूरा होने पर बिजली सप्लाई तय समय से पहले भी शुरू की जा सकती है। शटडाउन के कारण होने वाली असुविधा के लिए कंपनी ने नागरिकों से माफी मांगी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments