Sunday, October 11, 2026
Homeराज्यबिहारमंदिर की 5KG की घंटी खोलकर भाग रहा युवक पकड़ा: ग्रामीणों...

मंदिर की 5KG की घंटी खोलकर भाग रहा युवक पकड़ा: ग्रामीणों ने की पिटाई, डायल-112 की टीम ने भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया – Madhepura News




मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र के धुरगांव वार्ड-13 स्थित जीतवाहन मंदिर में रविवार को घंटी चोरी करने की कोशिश के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम ने युवक को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाकर हिरासत में लिया और भर्राही थाना ले गई। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पांच किलो की घंटी खोलते ही ग्रामीणों की पड़ी नजर पकड़े गए युवक की पहचान मुरलीगंज थाना क्षेत्र के रामपुर बलुआहा गांव के वार्ड-5 निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, युवक मंदिर में लगी करीब पांच किलोग्राम की घंटी खोल चुका था। इसी दौरान लोगों की नजर उस पर पड़ गई। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी। मंदिरों से घंटियां चोरी करने वाले गिरोह की आशंका ग्रामीणों ने इलाके में करीब तीन युवकों के गिरोह के सक्रिय होने की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि धुरगांव समेत आसपास के कई गांवों के मंदिरों से घंटियां चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने नशे की लत के लिए मंदिरों और घरों में चोरी किए जाने की आशंका जताते हुए प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। घंटी बेचकर पैसे कमाने की बनाई थी योजना पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित कुमार ने बताया कि तीन-चार दिन पहले उसने एक युवक को मंदिर की घंटी बेचते हुए देखा था। ्इरसके बाद उसके मन में भी घंटी बेचकर पैसे कमाने का विचार आया। आरोपी के अनुसार, वह रविवार सुबह साइकिल से मंदिर पहुंचा था। घंटी खोलने के बाद उसे सिंहेश्वर के रास्ते पिपरा ले जाकर बेचने की योजना थी। पुलिस कर रही मामले की जांच भर्राही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्षेत्र में मंदिरों से घंटियां चोरी होने की अन्य घटनाओं में आरोपी की कोई संलिप्तता है या नहीं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments