Thursday, September 17, 2026
Homeराज्यबिहारमधुबनी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय महोत्सव: 9 खेलों...

मधुबनी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय महोत्सव: 9 खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम, वॉलीबॉल में जयनगर और माउंट कार्मल बने चैंपियन – Madhubani News


मधुबनी में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन हुआ। खेल विभाग की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी नितीश कुमार ने दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पण कर किया।

.

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर तीन दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया।

पहले दिन का रोमांचक मैच

  • वॉलीबॉल (जयनगर) : पुरुष वर्ग में जयनगर ने बासोपट्टी को 3-1 से हराया। महिला वर्ग में माउंट कार्मल विद्यालय ने जयनगर टाउन को 3-1 से मात दी। विजेताओं को एसडीओ जयनगर और इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने पुरस्कृत किया।
  • टेबल टेनिस (खेल भवन) : सिंगल्स में मनदीप गुप्ता विजेता रहे, जबकि डबल्स का खिताब सौरभ-सिद्धार्थ की जोड़ी ने जीता।
  • खो-खो : शंभूआर की टीम ने झंझारपुर को हराया।
दूसरे दिन कुश्ती के दंगल में जोर आजमाते खिलाड़ियों की झलक दिखी।

दूसरे दिन कुश्ती के दंगल में जोर आजमाते खिलाड़ियों की झलक दिखी।

दूसरे दिन योग-कुश्ती की झलक

  • योग कार्यक्रम : 50 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, संचालन योग गुरु सुनील कुमार ठाकुर ने किया।
  • कबड्डी : पुरुष वर्ग में मधुबनी ने माउंट कार्मल जयनगर को 20-13 से हराया। महिला वर्ग में मधुबनी ने बथने पंडोल को 37-6 से मात दी। विजेताओं को जिला कबड्डी सचिव मनीष कुमार सिंह ने सम्मानित किया।
  • कुश्ती : प्रतियोगिता जिला कुश्ती संघ सचिव पप्पू यादव की देखरेख में हुई।

तीसरे दिन का कार्यक्रम

इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के तीसरे दिन 31 अगस्त को शतरंज, जूडो और वुशू प्रतियोगिताएं होंगी। जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि इस महोत्सव का मकसद युवाओं में अनुशासन, जोश और टीम भावना को बढ़ावा देना है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments