Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमहराजगंज के बागापार में युवती की मौत: छत के कमरे में...

महराजगंज के बागापार में युवती की मौत: छत के कमरे में लड़की का शव मिला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार – Sekhui(Nichlaul) News


संजय कुमार | सेखुई(निचलौल), महराजगंज6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवती का शव।

उत्तर प्रदेश में महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। बागापार टोला सड़कहिया में रविवार रात करीब 9 बजे अनिल यादव के घर की छत पर बने कमरे में उनकी 18 वर्षीय बेटी अंजली का शव मिला।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अंजली की मृत्यु फंदे से लटकने के कारण हुई है। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए महराजगंज भेज दिया है। कोतवाल सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले की जांच जारी है। मृत्यु का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments