Tuesday, May 26, 2026
Homeबॉलीवुड'कुछ नहीं हुआ...', बिना कुछ बताए क्यों उलटे पैर लौटीं दिशा पाटनी?...

‘कुछ नहीं हुआ…’, बिना कुछ बताए क्यों उलटे पैर लौटीं दिशा पाटनी? वायरल VIDEO से हुआ खुलासा


Last Updated:

दिशा पाटनी मुंबई एयरपोर्ट पर पासपोर्ट भूलने के कारण एंट्री गेट पर रोकी गईं. हाल ही में उन्होंने मोनाको में F1 ग्रैंड प्रिक्स 2025 में ग्लैमर का जलवा दिखाया. जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी.

परेशान दिखी दिशा पाटनी…(फोटो साभार- INSTAGRAM)

हाइलाइट्स

  • दिशा पाटनी मुंबई एयरपोर्ट पर पासपोर्ट भूल गईं.
  • दिशा ने हाल ही में मोनाको में F1 ग्रैंड प्रिक्स में हिस्सा लिया.
  • दिशा जल्द ही ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी.

बॉलीवुड की बोल्ड एंड ब्यूटीफुल स्टार दिशा पाटनी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या लुक नहीं, बल्कि एयरपोर्ट पर हुई एक अजीब सी चीज है. रविवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया. हमेशा स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट दिखने वाली दिशा इस बार थोड़ी असहज नजर आईं.

दिशा पाटनी एयरपोर्ट पर बैगी जींस और फुल स्लीव टॉप में बेहद स्टनिंग लग रही थीं. उनके लुक से साफ था कि वो किसी ट्रैवल के लिए तैयार हैं. लेकिन जब वो एंट्री गेट पर पहुंचीं, तो उन्हें अंदर जाने से रोक दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा लग रहा है कि एक्ट्रेस अपना पासपोर्ट लाना भूल गई थीं.

यू-टर्न लेती दिखीं दिशा

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दिशा एयरपोर्ट की ओर जाती दिख रही हैं. लेकिन कुछ ही पलों बाद वो निराश चेहरा लिए वापस अपनी कार की ओर लौटती नजर आती हैं. जब एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा “क्या हुआ?”, तो दिशा ने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, “कुछ नहीं”, और अपनी सीट पर जाकर बैठ गईं.

F1 Grand Prix में दिखाया ग्लैमर का जलवा

हाल ही में दिशा पाटनी मोनाको में आयोजित F1 ग्रैंड प्रिक्स 2025 का हिस्सा बनीं.उन्होंने वहां बैकलेस टॉप और बैगी जींस में बोल्ड स्टेटमेंट दिया. हल्के हरे रंग का बैग और डार्क सनग्लासेस ने उनके लुक को और भी खास बना दिया. दिशा की इन ग्लैमरस तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

वर्क फ्रंट

दिशा पाटनी आखिरी बार तमिल सुपरस्टार सूर्या के साथ ‘कंगुवा’ में नजर आई थीं, जिसमें बॉबी देओल ने विलेन का रोल निभाया था. ये फिल्म नवंबर 2024 में रिलीज हुई थी. अब दिशा जल्द ही मल्टीस्टारर एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी .

homeentertainment

‘कुछ नहीं हुआ…’, बिना कुछ बताए क्यों उलटे पैर लौटीं दिशा पाटनी? VIDEO वायरल



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments