Friday, April 10, 2026
Homeराज्यबिहारमहात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर बेतिया में माल्यार्पण: DM बोले-...

महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर बेतिया में माल्यार्पण: DM बोले- “हिंसा किसी भी विरोध का रास्ता नहीं हो सकती’ – Bettiah (West Champaran) News


राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पश्चिम चंपारण में मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों और जिला मुख्यालय बेतिया में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गईं। जिला मुख्यालय बेतिया स्थित हरिवाटिका चौक पर गांधी प्रतिमा पर DM धर्मेंद्र कुमार ने माल्यार्प

.

इस दौरान जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि, गांधीजी का जीवन सत्य, अहिंसा और सादगी का अनूठा संदेश देता है। उनके विचार आज भी हर पीढ़ी के लिए पथप्रदर्शक बने हुए हैं।

सत्य- अहिंसा के सिद्धांतों ने स्वतंत्रता को दिशा दी

उन्होंने बताया कि, भारत को आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की भूमिका अविस्मरणीय है। उनके सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों ने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और करोड़ों भारतीयों को अहिंसक तरीके से संघर्ष करने की शक्ति प्रदान की।

जिला मुख्यालय बेतिया स्थित हरिवाटिका चौक पर गांधी प्रतिमा पर DM धर्मेंद्र कुमार ने माल्यार्पण किया।

DM ने गांधीजी के कथन को दोहराते हुए कहा, “हिंसा किसी भी विरोध का रास्ता नहीं हो सकती। अहिंसा की ताकत से ही समाज में स्थायी परिवर्तन संभव है।” उन्होंने लोगों से गांधीजी के आदर्शों और सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

बच्चों ने गाया “रघुपति राघव राजाराम…

कार्यक्रम के दौरान स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम” प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता (विभागीय जांच) कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) सुजीत कुमार और जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राकेश कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित इन कार्यक्रमों ने लोगों को उनके आदर्शों और सत्य-अहिंसा के संदेश को पुनः स्मरण कराया। इन आयोजनों ने समाज में शांति, एकता और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प भी दिलाया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments