लखनऊ के महानगर की 61वीं रामलीला में मंगलवार को दशहरे पर रावण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। राम के रूप में यशी लोहुमी ने रावण के पुतले को अग्नि दी, जबकि लक्ष्मण के रूप में फल्गुनी लोहुमी ने मेघनाद का पुतला जलाया। पुतला दहन के साथ ही मैदान आतिशबाजी से गूंज उठा। दशहरा मेले में भी लोगों की भीड़ जुटी। रावण की भूमिका निभा रहे भास्कर जोशी पिछले 9 साल से इस किरदार को निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि रावण का दहन सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश है। यह जीत हमेशा होती रही है और आगे भी होती रहेगी। 4 साल से राम, पहले सीता बनीं लखनऊ विश्वविद्यालय की बीटेक तृतीय वर्ष की छात्रा यशी लोहुमी पिछले चार साल से राम की भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले वह चार साल सीता का किरदार निभा चुकी हैं। इसके अलावा दो साल तक छोटे-छोटे किरदार भी निभाए। यशी ने बताया कि इस बार राम के रूप में रावण और लक्ष्मण के रूप में फल्गुनी मेघनाद का पुतला दहन करेंगी। 12वीं की छात्रा बन रहीं लक्ष्मण फल्गुनी लोहुमी कक्षा 12वीं की छात्रा हैं। वह पिछले तीन साल से लक्ष्मण की भूमिका निभा रही हैं। रामलीला के दौरान उनके अभिनय को दर्शकों ने सराहा। रामलीला समिति के निदेशक महेंद्र पंत ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से हनुमान और केवट की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री के अग्निबाण से रावण और लक्ष्मण के अग्निबाण से मेघनाद का पुतला दहन किया गया। इसके बाद आतिशबाजी हुई। भारत मिलाप के साथ समापन महासमिति के महासचिव हेम पंत ने बताया कि इस बार रामलीला का 61वां वर्ष है। दशहरे के बाद बुधवार को भारत मिलाप और रामदरबार के साथ रामलीला का समापन होगा। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारियों और सभी सदस्यों का पूरा सहयोग रहा।
Source link
महानगर की रामलीला में लड़कियां निभा रहीं राम-लक्ष्मण का किरदार: दशहरे पर रावण और मेघनाद के पुतलों को जलाया – Lucknow News
RELATED ARTICLES

