डीग शहर के जलमहल स्थित गेट नंबर दो पर एक मंदबुद्धि महिला मिली। सूचना मिलने पर एंटी रोमियो टीम तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। टीम को मोबाइल के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक महिला कुछ लोगों से घिरी हुई है। हालांकि, टीम के पहुंचने से पहले ही वहां मौजूद लोग फरार हो गए। एंटी रोमियो टीम में हेड कांस्टेबल जगन्नाथ, वेदपाल, कमलेश, देवेंद्री और सुमन शामिल थे। पूछताछ में महिला की पहचान शिवानी ठाकुर पुत्री नानक चंद के रूप में हुई। उसके भाइयों के नाम पुष्कर और जयप्रकाश बताए गए। पुलिस के अनुसार, महिला मानसिक रूप से मंदबुद्धि है। महिला की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एंटी रोमियो टीम ने उसे ‘अपना घर’ संस्था को सौंप दिया। यह कदम उसकी उचित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया। एंटी रोमियो टीम की त्वरित कार्रवाई से महिला को सुरक्षित आश्रय मिल सका और किसी भी संभावित अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
Source link

