Tuesday, July 21, 2026
Homeफूडमिर्जापुर का फेमस खस्ता, 40 साल पुराना स्वाद, एक बार खाओगे तो...

मिर्जापुर का फेमस खस्ता, 40 साल पुराना स्वाद, एक बार खाओगे तो बार-बार आओगे


Last Updated:

Famous Khasta of Mirzapur: दुकानदार सोनू ने बताया की सुजी, मैदा और आटे की मदद से खस्ते को तैयार किया जाता है  खस्ता को तैयार करने के बाद आलू को बनाया जता है. आलू बनाने में सीक्रेट मसाले को मिलाया जता है, इसके साथ ही चना और मुंग की दाल का भी प्रयोग किया जाता है. खास बात यह है कि इसका स्वाद ऐसा है कि खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं और आनंद उठाने के बाद ही जाते हैं. एक बार खाने के बाद बार-बार खाने को मन करता है.

मिर्जापुर: कड़ाही से निकलता हुआ खस्ता और उसके साथ अगर आलू मिल जाए तो क्या ही कहना. दोनों एक साथ आने पर स्वाद को कई गुना तक बढ़ा देता है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में खस्ता के साथ मिलने वाली आलू और चने की दीवानगी ऐसी है कि खाने के लिए लोगों की लाइन लगी रहती है. दूर-दूर से स्वाद का आनंद लेने के लिए लोग पहुंचते हैं और स्वाद का आनंद उठाते हैं. 15 रुपये में मिलने वाला खस्ता और आलू ऐसा है कि पेट भर जाएगा, लेकिन आपका मन बिल्कुल भी नहीं भरेगा.

मिर्जापुर के तेलियागंज के पास खस्ता और आलू की दुकान दुकान है. दुकानदार सोनू के द्वारा इसे तैयार करके बिक्री की जाती है. खास बात है की स्वाद के पीछे घर का बना हुआ सीक्रेट मसाला होता है, जो कई गुना तक बढ़ा देता है. दुकानदार सोनू ने बताया की सुजी, मैदा और आटे की मदद से खस्ते को तैयार किया जाता है  खस्ता को तैयार करने के बाद आलू को बनाया जता है. आलू बनाने में सीक्रेट मसाले को मिलाया जता है, इसके साथ ही चना और मुंग की दाल का भी प्रयोग किया जाता है. खास बात यह है कि इसका स्वाद ऐसा है कि खाने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं और आनंद उठाने के बाद ही जाते हैं. एक बार खाने के बाद बार-बार खाने को मन करता है.

20 रुपये है दाम
सोनू ने बताया कि 40 सालों से खस्ता और आलू की बिक्री हो रही है. खस्ता के साथ ही पापड़ी को भी बेचा जाता है. डिमांड प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है. उनका कहना है कि पिता के द्वारा स्वाद बढ़ाने के लिए जो टिप्स दिए गए थे. वह बेहद ही कारगर है. उन्हें की दिखाए रास्तों पर हम चल रहे हैं और आज भी पिता की तरह ही स्वाद हमारे खस्ता और कचौड़ी में मिलता है. खस्ता 15 रुपये का और कचौड़ी 40 रुपये प्लेट के दर से बेचते हैं.

स्वाद में छिपा हुआ है राज
खस्ता खाने के लिए पहुंचे उमेश केसरी ने बताया कि स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है. एक बार हमने इसे खाया था, जिसके बाद बार हम लोग खा रहे हैं. कम पैसे में बेहतरीन स्वाद मिलता है. यही वजह है की इनकी दुकान पर हमेशा भीड़ लगी रहती है.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments