बुधवार शाम कलेक्ट्रेट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मोहन सभागार में चल रही एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान एक महिला अधिकारी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। सिरमौर जनपद में एपीओ पद पर पदस्थ सुनीता तिवारी (शुक्ला) की तबीयत बिगड़ते ही बैठक में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें आनन-फानन में शहर के निजी मिनर्वा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी पिछले कुछ दिनों से शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रही थीं। इसी कारण उन्हें अचानक चक्कर आया और वे बेहोश हो गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी रात में अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से महिला अधिकारी की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उन्हें “आयरन लेडी” बताते हुए जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। फिलहाल डॉक्टरों के अनुसार महिला अधिकारी की हालत स्थिर है और उनका उपचार जारी है।“मीटिंग के दौरान हमारी एक महिला अधिकारी की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है। फिलहाल स्थिति स्थिर है और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद दी जा रही है।”
Source link
मीटिंग में महिला अधिकारी बेहोश: कलेक्ट्रेट में मचा हड़कंप; आईसीयू में इलाज जारी, रात में अस्पताल पहुंचे कलेक्टर – Rewa News
RELATED ARTICLES

