Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमामा के घर आए मासूम की तालाब में डूबकर मौत: मेरठ...

मामा के घर आए मासूम की तालाब में डूबकर मौत: मेरठ में डेढ़ साल के बच्चे का शव 5 घंटे बाद मिला – Meerut News




मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र के चंदपुरा गांव में एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बच्चा अपने मामा के घर आया हुआ था और खेलते समय लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद उसका शव गांव के तालाब से बरामद किया गया। इस घटना से परिवार में शोक का माहौल है। गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र निवासी चीकू बैंसला का डेढ़ साल का बेटा डुग्गू अपनी मां राखी के साथ कुछ दिन पहले चंदपुरा गांव स्थित अपने ननिहाल आया था। बुधवार को डुग्गू घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पास के तालाब की ओर चला गया और अचानक पानी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों को इस घटना का तत्काल पता नहीं चल सका। काफी देर तक बच्चा दिखाई न देने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई। गांव में उद्घोषणा भी कराई गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने तालाब के आसपास तलाश शुरू की। करीब चार घंटे बाद मासूम का शव तालाब में मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बाद में लोनी से पहुंचे परिजन मासूम के शव को अपने साथ ले गए। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का तालाब लंबे समय से गंदगी और कूड़े से भरा हुआ है, जिसकी सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने कुछ लोगों द्वारा तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत भी की। ग्रामीणों का कहना है कि यदि तालाब की नियमित सफाई और उचित सुरक्षा व्यवस्था होती, तो शायद मासूम की जान बचाई जा सकती थी। इस घटना के बाद गांव में गम का माहौल है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments