Thursday, November 5, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशप्रतापगढ़ की स्कूल बस जौनपुर में डिवाइडर से टकराई: वाराणसी से...

प्रतापगढ़ की स्कूल बस जौनपुर में डिवाइडर से टकराई: वाराणसी से लौटते समय हादसा, 36 बच्चे समेत कुल 40 घायल – Aspurdeosara(Pratapgarh) News


प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा क्षेत्र के सैफाबाद स्थित कमला गोविंद प्रसाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से वाराणसी शैक्षणिक भ्रमण पर गए छात्र-छात्राओं की बस बुधवार की देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गई।

.

जौनपुर जिले के बक्सा थाना क्षेत्र स्थित अलीगंज बाजार के पास बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में 36 स्कूली बच्चों और 4 स्टाफ सदस्यों समेत कुल 40 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और वे देर रात ही जौनपुर के लिए रवाना हो गए।

तस्वीरें देखिए –

गोविंद प्रसाद इंस्टीट्यूट की बस शैक्षणिक भ्रमण पर निकली थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8 बजे कमला गोविंद प्रसाद एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की बस बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण (एजुकेशनल टूर) के लिए लेकर वाराणसी गई थी। दिनभर काशी भ्रमण और अध्ययन के बाद रात में बस वापस प्रतापगढ़ लौट रही थी।

रात करीब 9 बजे जैसे ही बस जौनपुर के बक्सा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

घायल बच्चों और स्टाफ सदस्यों का प्राथमिक उपचार जारी

स्थानीय लोगों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए पुलिस और 108 एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस सेवा के ईएमई मनीष सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सर्किल की सभी एंबुलेंस टीमों को घटनास्थल पर रवाना किया।

बस में सवार थे 36 बच्चों और 4 स्टाफ

मौके पर पहुंचे ईएमटी जयप्रकाश ने घायल बच्चों और स्टाफ सदस्यों को एंबुलेंस में ही प्राथमिक उपचार दिया, जिसके बाद चालक मोहम्मद शाहिद अपनी टीम के साथ घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले गए। अस्पताल में सभी 36 बच्चों और 4 स्टाफ सदस्यों का प्राथमिक इलाज किया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी की हालत स्थिर है।

हादसे की खबर जैसे ही आसपुर देवसरा और सैफाबाद इलाके में पहुंची, बच्चों के घरों में कोहराम मच गया। घबराए परिजन देर रात ही घटनास्थल व जौनपुर अस्पताल पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

————

ये भी पढ़ें –

यूपी की बड़ी खबरें:पुलिसकर्मियों को आज से 13 दिन नहीं मिलेगी छुट्‌टी, DGP का आदेश

यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए आज यानी 5 से 17 नवंबर तक पुलिसवालों को छुट्‌टी नहीं मिलेगी। डीजीपी राजीव कृष्णा ने कानून व्यवस्था को देखते हुए डीजी, एडीजी, आईजी और डीआईजी को आदेश जारी कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments