- Hindi News
- National
- Mumbai Ghatkopar Assault Case | 8 Booked For Attacking Youth With Bottle
मुंबई2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
युवक और युवती से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
मुंबई के कुर्ला में फीनिक्स मॉल के पास एक म्युनिसिपल गार्डन में एक युवक और उसकी महिला दोस्त के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों वहां फोटो खींच रहे थे, तभी आठ नाबालिगों ने उन पर हमला कर दिया।
महिला दोस्त के साथ भी हाथापाई की गई। घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मुंबई पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की पांच धाराओं के तहत 8 नाबालिग लड़कों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

वीडियो में आरोपी लड़के लाठी-डंडे से हमला करते दिखे।
गार्डन में फोटो खींचते समय विवाद हुआ
शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह अपनी महिला दोस्त से मिलने घाटकोपर गया था। घटना के समय दोनों एक गार्डन में फोटो खींच रहे थे। इस दौरान युवकों का एक समूह उसकी दोस्त को बार-बार परेशान कर रहा था।
आरोप है कि लड़कों ने दोनों के साथ गाली-गलौज और बहस शुरू कर दी। युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
स्टील की बोतल से युवक के सिर पर हमला
शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटा। वीडियो में आरोपी लड़के युवक और महिला पर डंडे से भी हमला करते दिखे।
इस दौरान एक युवक ने स्टील की बोतल से उसके सिर पर वार किया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। इसके बाद वे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे।
लड़की की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
मुंबई पुलिस के मुताबिक, लड़की की शिकायत के आधार पर घाटकोपर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 189(2), 189(4), 118(1), 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (किशोर न्याय बोर्ड) के सामने पेश किया जाएगा। हालांकि, अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की गई है।
————————————–
यह खबर भी पढ़ें…
मुंबई-हैदराबाद समेत 3 शहरों के मेटा ऑफिस में तोड़फोड़-हंगामा:4 पर FIR; यूथ कांग्रेस बोली- BJP के कहने पर नेताओं के अकाउंट सस्पेंड किए

हैदराबाद, मुंबई और गुरुग्राम में मेटा के ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में इंडियन यूथ कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। मुंबई पुलिस ने शनिवार को यूथ कांग्रेस के चार नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की। यूथ कांग्रेस ने शुक्रवार को विपक्षी नेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड किए जाने के खिलाफ तीन शहरों में मेटा ऑफिसों के बाहर प्रदर्शन किया था। पूरी खबर पढ़ें…


