Wednesday, June 10, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुंबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर 2.16 करोड़ ऐंठे: सगे...

मुंबई में फ्लैट दिलाने के नाम पर 2.16 करोड़ ऐंठे: सगे भाईयों ने रियल स्टेट कारोबारी को झांसे में लिया, तीन से टरका रहे थे आरोपी – Lucknow News



लखनऊ के रियल स्टेट कारोबारी से मुंबई में फ्लैट दिलाने का झांसा देकर खुद को बिल्डर बताने वाले भाइयों ने 2.16 करोड़ रुपए हड़प लिए। जब कारोबारी ने रुपए वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई। पीड़ित ने जेसीपी कानून-व्यवस्था बबलू कुमार को प्रार्थनापत्र देकर कार्रव

.

लूलू मॉल के पास मिलेनियम पैलेस निवासी रीयल एस्टेट कारोबारी कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि वह मुंबई में फ्लैट खरीदना चाहते थे। करीब तीन साल पहले उनकी मुलाकात मोहम्मद आलम और उनके भाई अख्तर से हुई। अख्तर त्रिवेणीनगर का रहने वाला है। दोनों ने खुद को कार्निवाल ग्रोवेल प्राइवेट लिमिटेड नाम की रीयल एस्टेट कंपनी का संचालक बताया।

पनवेल में फ्लैट दिलाने का दिया झांसा

बातचीत के दौरान उन्होंने मुंबई में अपने पार्टनर समीर वावर शेख का भी नाम लिया। कुछ दिन बाद न्यू पनवेल स्थित विज इंटरनेशनल फर्म के समीर से फोन पर बात कराई। समीर ने भरोसा दिलाया कि नवी मुंबई, पनवेल में फ्लैट दिला देगा। झांसे में आकर पीड़ित ने दोनों कंपनियों के बैंक खातों में 2.16 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए।

कई महीने गुजरने के बाद भी फ्लैट नहीं मिला। रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए धमकी दी और पैसे देने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments