Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुजफ्फरनगर के शिव चौक मंदिर में आग: मूर्ति के पीछे बॉक्स...

मुजफ्फरनगर के शिव चौक मंदिर में आग: मूर्ति के पीछे बॉक्स में लगी, दमकल ने तुरंत काबू पाया – Muzaffarnagar News




मुज़फ़्फ़रनगर शहर के शिव चौक स्थित शिव मूर्ति मंदिर में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई। शहर के सबसे व्यस्त स्थानों में से एक इस चौराहे पर आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई और यातायात भी प्रभावित हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग शिव मूर्ति के ठीक पीछे बने एक लोहे के बॉक्स में लगी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और घना धुआं उठने लगा। मंदिर के पुजारी और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही झांसी की रानी स्थित फायर स्टेशन से दमकल विभाग की टीम तत्काल फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंची। टीम का नेतृत्व इकराम मेंहदी ने किया। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया। कुछ ही समय में दमकल विभाग की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। बताया गया कि शिव मूर्ति के पीछे बने इन बॉक्सों में चढ़ावे में मिले कपड़े, पूजा सामग्री और मूर्ति के श्रृंगार का सामान रखा हुआ था, जो आग की चपेट में आकर जल गया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। घटना के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा और उन्होंने दमकल कर्मियों को आग बुझाने में सहयोग किया। कारणों की विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जिस वक्त आग लगी, उस वक्त हम जेल के अंदर थे और हमारा मोबाइल बाहर रखवा दिया गया था। जिस कारण मौके पर नहीं पहुंच पाए, दमकल विभाग द्वारा वीडियो अब उपलब्ध कराई गई, जिस कारण न्यूज़ लेट बन पाई।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments