Saturday, July 25, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर दंपती हत्याकांड: रिक्शा चालक और सिम बेचने वाला गिरफ्तार: वकील...

मुजफ्फरपुर दंपती हत्याकांड: रिक्शा चालक और सिम बेचने वाला गिरफ्तार: वकील की वेशभूषा में आए शख्स को सौंपा था सिम, पैसों के लालच में दिया था – Muzaffarpur News




मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग चौड़ी स्थित सेवानिवृत्त बैंककर्मी अशोक कुंवर और उनकी पत्नी नीलम देवी की दोहरे हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ा सुराग मिला है। साइबर जांच के दौरान इस्तेमाल किए गए एक सिम कार्ड के आधार पर पुलिस ने एक रिक्शा चालक और एक सिम विक्रेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों ने पैसों के लालच में अपने नाम से जारी सिम एक अज्ञात व्यक्ति को उपलब्ध कराया था। आशंका है कि इसी सिम का इस्तेमाल हत्या की साजिश या उससे जुड़े संपर्क के लिए किया गया। वकील की वेशभूषा में आया था अज्ञात व्यक्ति पुलिस जांच में सामने आया कि सकरा थाना क्षेत्र के लदौरा निवासी रिक्शा चालक रंधीर कुमार से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी मिली। रंधीर ने बताया कि करीब दो-तीन महीने पहले मोतीझील फ्लाईओवर के पास वकील की वेशभूषा में एक व्यक्ति ने उसका रिक्शा किराए पर लिया। वह स्टेशन रोड गेट नंबर-3 स्थित एक सिम स्टॉल पर पहुंचा, जहां दुकानदार ने उसे पैसे का लालच देकर उसके आधार कार्ड पर इंडिया कंपनी का नया सिम जारी कराया। सिम मिलते ही उसे रिक्शे पर बैठे उसी अज्ञात व्यक्ति को सौंप दिया गया। सिम बंद कराने गया, लेकिन नहीं हुई कार्रवाई रंधीर ने पुलिस को बताया कि बाद में उसे आशंका हुई कि उसके नाम से जारी सिम का इस्तेमाल किसी गलत काम में हो सकता है। इस पर वह सिम बंद कराने के लिए दोबारा दुकान पहुंचा, लेकिन दुकानदार ने यह कहकर लौटा दिया कि सिम अपने आप बंद हो जाएगा। इसके बाद उसने इस मामले पर ध्यान नहीं दिया। सिम विक्रेता ने भी स्वीकार की बात रंधीर की निशानदेही पर पुलिस स्टेशन रोड स्थित सिम स्टॉल पहुंची और संचालक राकेश कुमार गुप्ता से पूछताछ की। पूछताछ में उसने रिक्शा चालक के आधार कार्ड पर सिम जारी कर उसे अज्ञात व्यक्ति को देने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस का मानना है कि दोनों ने पैसों के लालच में मिलकर सिम उपलब्ध कराया, जिसका इस्तेमाल एक गंभीर आपराधिक घटना में किया गया। दो गिरफ्तार, अज्ञात आरोपी की तलाश जारी पुलिस ने रंधीर कुमार, राकेश कुमार गुप्ता और वकील की वेशभूषा वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। रंधीर और राकेश को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार अज्ञात व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। तकनीकी जांच से मिल रहे नए सुराग पुलिस का कहना है कि दंपती हत्याकांड की जांच में साइबर और तकनीकी साक्ष्य अहम भूमिका निभा रहे हैं। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर लगातार नए सुराग मिल रहे हैं। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड का पूरा खुलासा कर लिया जाएगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments