Monday, June 1, 2026
Homeराज्यबिहारमुजफ्फरपुर में कुख्यात गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या: अपार्टमेंट में...

मुजफ्फरपुर में कुख्यात गोविंद शर्मा की गोली मारकर हत्या: अपार्टमेंट में घुसकर चलाईं ताबड़तोड़ गोलियां; पूर्व मेयर समीर हत्याकांड का था शूटर – Muzaffarpur News




मुजफ्फरपुर में रविवार रात एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। चर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड के आरोपी और कुख्यात शूटर गोविंदा शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शहर के अमर सिनेमा रोड इलाके में हुई, जहां अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद मौके पर कई थानों के पुलिस, एसडीपीओ टाउन-1 सुरेश कुमार, सिटी एसपी मोहिनबुल्ला अंसारी समेत एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा खुद मौके पर पहुंचे। पूर्व मेयर समीर हत्याकांड से जुड़ा था नाम गोविंदा शर्मा का नाम मुजफ्फरपुर के बहुचर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार हत्याकांड में सामने आया था। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर AK-47 जैसे अत्याधुनिक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक की शहर में निर्मम हत्या की थी। इस हत्याकांड ने पूरे बिहार में सनसनी फैला दी थी। SSP ने की पुष्टि मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने गोविंदा शर्मा की हत्या की पुष्टि की है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान में जुटी हुई है। गैंगवार में हत्या की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पुलिस इस हत्याकांड को गैंगवार से जोड़कर देख रही है। गोविंदा शर्मा शहर के चर्चित शंभू-मंटू गिरोह का कुख्यात शूटर माना जाता था। अपराध जगत में उसकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए पुलिस कई कोणों से मामले की जांच कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments