Monday, June 1, 2026
Homeफूडपानी पुरी नहीं बनती गोल, फूली, कुरकुरी, जानें आटा गूंथने, पूरियां बेलने-तलने...

पानी पुरी नहीं बनती गोल, फूली, कुरकुरी, जानें आटा गूंथने, पूरियां बेलने-तलने का सही तरीका


Crispy golgappa puri recipe: पानी पुरी ठेले पर कहीं दिख जाए, तो कोई खाए या ना खाए, महिलाएं और लड़कियां बिना खाए नहीं मानती हैं. इनका फेवरेट होता है पानी पुरी. इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है और बिना खाए रहा नहीं जाता है. पानी पुरी को कई नामों से भी जानते हैं जैसे पानी पताशी, बताशा, गोलगप्पा, पुचका, गुपचुप आदि. पानी पुरी छोटी गोल-गोल कुरकुरी होती है. पूरी तरह से फूली हुई पुरी इसकी पहचान होती है. काफी लोग घर पर भी गोलगप्पे बनाते हैं, लेकिन पुरी गोल, फूले और कुरकुरी नहीं बन पाती है. तो आखिर क्या ट्रिक है, जिससे पानी पुरी गोल बनती है?

पानी पुरी गोल, फूली और कुरकुरी बनाने के टिप्स

पानी पुरी की सबसे बड़ी पहचान उसकी कुरकुरी और पूरी तरह फूली हुई पुरी होती है. ऐसे में बेहद जरूरी है कि आप आटा सही से गूंथें और इसमें जरूरी चीजें डालें. आटा सही से नहीं गूंथा होगा, बेलेंगे गलत तरीके से पुरी तलते समय नहीं फूलेगी. ऐसे में आप नीचे बताए गए कुछ आसान बातों को ध्यान में रखें. घर पर भी बाजार जैसी फूली हुई गोलगप्पे की पुरी बना सकते हैं.

पानी पुरी के लिए कौन सा आटा लें?
इसके लिए आप सूजी, मैदा और गेहूं का आटा (ऑप्शनल) और गुनगुना पानी लें. फैमिली जितनी बड़ी है, उस हिसाब से आप ये सभी सामग्री लें. सूजी इसलिए जरूरी है, क्योंकि इससे कुरकुरापन आता है और देर तक पुरी खस्ता रहती है.

आटा गूंथने का सही तरीका
– जब भी पानी पुरी का आटा गूंथे तो सख्त हो, गीला नहीं. नर्म आटा होगा तो पुरी तेल में सही से नहीं फूलेगी.
– एक बार में ही बहुत अधिक पानी न डालें, बल्कि धीरे-धीरे पानी मिलाएं.
-आटे को अच्छी तरह से मसल कर गूंथें, कम से कम 10 मिनट तक. इससे आटा लचीला और सॉफ्ट होगा.
– गूंथते ही बेल कर तलने ना लगें, बल्कि इसे सेट होने के लिए छोड़ दें. कम से 30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढक कर रख दें.

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

फायदा क्या होगा?
सूजी अच्छी तरह फूल जाती है.
पुरी बेलने में आसानी होती है.
तलने पर पुरी अच्छी तरह से फूल जाती है.

पानी पुरी बेलने का सही तरीका
लोई बराबर साइज में काटें. एक समान मोटाई रखें. ना तो बहुत पतली बेलें और ना ही बहुत मोटी. लगभग 1–1.5 मिमी मोटाई परफेक्ट मानी जाती है. जब बेल लें तो उसे काटने के लिए छोटे गोल कटर या ढक्कन की मदद लें. इससे सभी पूरियां एक समान आकार की होंगी. बेलने के बाद इन्हें हवा से सूखने न दें वरना ये फूलेंगी नहीं.पुरियों को गीले कपड़े से ढककर रखें, ताकि उनकी सतह सूखे नहीं.

तलते समय किन बातों का रखें ध्यान?
तेल अच्छी तरह गर्म होना चाहिए.
गुनगुने तेल में पुरी नहीं फूलेगी.
डालने के बाद पुरी पर कलछी से हल्का दबाव दें.
इससे पूरियां तुरंत फूलने लगेंगी.
एक बार में ज्यादा पुरी न डालें.

पुरी न फूलने के आम कारण
आटा बहुत नरम होना
आटे को आराम न देना
पुरी बहुत मोटी या बहुत पतली बेलना
तेल का पर्याप्त गर्म न होना
आटे में ज्यादा मैदा डालना



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments