मुजफ्फरपुर में रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। बीच सड़क पर पलट गई। हादसे में 5 लोग घायल हो गए। जोरदार आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
.
गाड़ी के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों को श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (SKMCH) में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के मधौल बाइपास की है।
गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त।
घायलों की पहचान नहीं
ट्रक ड्राइवर गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। इस बीच सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना मिलने पर सदर थाना की टीम मौके पर पहुंची।
थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से पांच लोग घायल हुए हैं। ड्राइवर की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। घायलों की पहचान नहीं हुई है। छानबीन की जा रही है।

