Saturday, April 11, 2026
Homeबॉलीवुड'मुझे 12 साल की उम्र तक...', जया बच्चन संग खरीदारी नहीं कर...

‘मुझे 12 साल की उम्र तक…’, जया बच्चन संग खरीदारी नहीं कर सकते अभिषेक, पापा अमिताभ को बताया शॉपिंग पार्टनर


Last Updated:

अभिषेक बच्चन ने हाल में खुलासा किया कि वह अपनी मां जया बच्चन के साथ शॉपिंग करने के लिए नहीं जा सकते. उन्होंने कहा कि वह अपनी मां के बजाय पिता अमिताभ बच्चन के साथ खरीदारी कर सकते हैं.

अभिषेक बच्चन मां जया के साथ शॉपिंग करने नहीं जा सकते. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम)
मुंबई. अभिषेक बच्चन इंडस्ट्री के सबसे प्रतिभाशाली कलाकारों में एक से हैं. अभिषेक अक्सर अपने सिंपल और स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हैं. हाल ही में उन्होंने मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता था. उन्होंने खुलासा किया कि वह अपनी मां जया बच्चन के बजाय अपने पिता अमिताभ बच्चन के साथ खरीदारी करना पसंद करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जब वह छोटे थे, तब उनकी मां उन्हें अजीब तरह के कपड़े पहनाती थीं. हालांकि, उन्होंने कहा कि वह मां के साथ बाहर खाना खाने जा सकते हैं.

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, एक मीडिया पोर्टल के साथ इंटरव्यू के दौरान, अभिषेक बच्चन से पूछा गया कि वह अपने सुपरस्टार माता-पिता में से किसके साथ खाना खाएंगे और किसके साथ खरीदारी करने जाएंगे. इसके जवाब देते हुए अभिषेक ने अपने बचपन का एक पल याद किया. उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के साथ खरीदारी करने जाएंगे और अपनी मां जया बच्चन के साथ खाना खाएंगे.

अभिषेक बच्चन ने कहा, “मैं अपने माता-पिता का इकलौता बेटा हूं. मैं अपनी बहन से छोटा हूं. मुझे 12 साल की उम्र तक मेरी मां बहुत ही अजीब तरीके के कपड़े पहनाती थीं. मैं कभी अपनी मां के साथ खरीदारी नहीं करता. मुझे पसंद है कि वह बंगाली हैं. तो, बंगाली सबसे अच्छा खाना बनाते हैं, है ना? इसलिए, मैं अपनी मां के साथ खाना खाने और अपने पिता के साथ खरीदारी करने को प्राइयॉरिटी देता हूं.”

अभिषेक बच्चन अपने पेरेंट्स के बहुत करीब हैं. उनकी सोशल मीडिया पोस्ट और पब्लिक अपीयरएंस में उनके रिश्ते की करीबी झलकती है. अमिताभ बच्चन भी खुले तौर पर अभिषेक की तारीफ करते हैं. उनकी सपोर्ट्स में पोस्ट करते हैं. हालांकि, इसे लेकर वह कई बार ट्रोल भी होते हैं.

बात करें वर्कफ्रंट की, तो अभिषेक बच्चन आखिरी बार ‘कालीधर लापता’ में नजर आए थे. ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था. इससे पहले वह फिल्म हाउसफुल 5 में कॉमिक रोल में दिखे. शूजीत सरकार की ‘आई वांट टू टॉक’ के लिए भी उन्हें खूब सराहा गया. अभिषेक बच्चन अगली बार सुजॉय घोष के डायरेक्शन में बन रही ‘किंग’ में नजर आएंगे. इसमें शाहरुख खान और सुहाना खान भी हैं.

authorimg

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeentertainment

‘मुझे 12 साल की उम्र तक…’, जया बच्चन संग खरीदारी नहीं कर सकते अभिषेक



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments