कार्यकर्ता बोले- दोषियों पर जल्द कार्रवाई हो।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश पर जिला मुख्यालय अनूपपुर में कांग्रेस ने कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 25 मासूम बच्चों की मौत के विरोध में आयोजित किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की म
.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से कैंडल मार्च शुरू किया। यह नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पहुंचा, जिसके बाद वापस कांग्रेस कार्यालय आकर समाप्त हुआ। मार्च के अंत में मृत बच्चों को श्रद्धांजलि देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यकर्ता ‘स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो’ के पोस्टर लेकर निकले
कैंडल मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘मोहन यादव शर्म करो’ और ‘स्वास्थ्य मंत्री इस्तीफा दो’ जैसे पोस्टर लिए हुए थे। उन्होंने ‘भाजपा मुर्दाबाद’, ‘नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद’ और ‘मोहन यादव मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला के तत्काल इस्तीफे की मांग भी दोहराई गई।
कार्यकर्ता सीएम मोहन यादव शर्म करो के पोस्टर लेकर शामिल हुए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्याम कुमार गुड्डू चौहान ने इस दौरान कहा कि इतने बड़े हादसे के बावजूद अब तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है और न ही दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई हुई है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री राजेंद्र शुक्ला, लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग प्रमुख सचिव संदीप यादव, ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार मौर्य और डिप्टी ड्रग कंट्रोलर शोभित कोस्टा के इस्तीफे की मांग की।
इस हादसे पर सरकार चुप क्यों है
चौहान ने सवाल उठाया कि इतने गंभीर हादसे के बाद भी सरकार चुप क्यों है और दोषियों को क्यों बचाया जा रहा है? उन्होंने रिपोर्ट में देरी पर भी प्रश्नचिह्न लगाया। चौहान ने मासूमों की मौत के जिम्मेदार अधिकारियों और कफ सिरप निर्माताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री का इस्तीफा नहीं लेती है, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने यह भी पूछा कि जो दवाएं अन्य राज्यों में प्रतिबंधित हैं, वे किसकी अनुमति से मध्य प्रदेश के दवा बाजार में बिक रही थीं।

