Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमुरादाबाद के रेस्तरां में फायरिंग-तोड़फोड़, डेयरी संचालक को गोली लगी: बिल...

मुरादाबाद के रेस्तरां में फायरिंग-तोड़फोड़, डेयरी संचालक को गोली लगी: बिल को लेकर बवाल, वेटर के सिर पर गिलास तोड़ा, BJP नेता की भी जमकर पिटाई – Moradabad News


मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके के दिल्ली रोड स्थित स्पाइस बार एंड रेस्टोरेंट में बिल भुगतान को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट, तोड़फोड़ और फायरिंग तक पहुंच गई। घटना में एक डेयरी संचालक को पैर में गोली लगी है। रेस्तरां के गार्ड पर गोली मारने का आर

.

सूरज राणा की दूध की डेयरी है और वो एक धान मिल का मैनेजर भी है। सूरज ने नई कार खरीदी थी। इसलिए वो यहां अपने दोस्त बिलाल आदि कि साथ पार्टी करने आया था। रात में करीब 10 बजे सुधीर राणा और उसके दोस्तों की पार्टी खत्म होने पर वेटर ने शराब और खाने का बिल 11 हजार 200 रुपए लाकर दिया।

बार स्टाफ ने सूरज राणा को बिल दिया तो उसने बिल ज्यादा बताकर हंगामा करना शुरू कर दिया। रेस्तरा के स्टाफ का कहना है कि कहासुनी के बाद विवाद बढ़ा तो सूरज राणा ने वेटर प्रदीप के सिर में कांच का गिलास दे मारा। जिससे वो जख्मी हो गया। इसके बाद रेस्तरां के स्टाफ और सूरज राणा व उसके साथियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला प्रभारी अंकित शर्मा भी दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में अपना जन्मदिन मना रहे थे। इस जन्मदिन पार्टी में बुद्धि विहार निवासी विश्व हिंदू महासभा के मंडल प्रभारी भाजपा नेता प्रदीप शर्मा भी अन्य लोगों के साथ मौजूद थे। उधर, बात बढ़ने पर सूरज राणा ने अपने साथियों को कॉल करके बुला लिया। सूरज राणा द्वारा बुलाए गए युवक प्रदीप शर्मा से भी भिड़ गए। उन्होंने प्रदीप शर्मा की जमकर पिटाई की और उनका लाइसेंसी पिस्टल छीन लिया।

इस बीच एक युवक फायरिंग करता हुआ बार से बाहर की तरफ भागा। इसी बीच सूरजपाल राणा के पैर में गोली लग गई। फायरिंग करने वाले रेस्तरां से निकलकर बाहर हाईवे तक आ गए। जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। घायल सूरजपाल राणा को तुरंत पास के साईं अस्पताल में ले जाया गया। सूरज राणा ने बार के गार्ड पर गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, सीओ कुलदीप कुमार गुप्ता, मझोला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। वेटर समेत दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस पूरे घटनाक्रम का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना की सूचना पर हिंदू संगठन से जुड़े तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments