Last Updated:
परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्ढा ने पेरिस में फ्रेंच ओपन फाइनल में डेट नाइट का आनंद लिया. दोनों ने अपने सोशल अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर फैंस का अटेंशन लिया है.
हाइलाइट्स
- परिणीति- राघव ने फिर दिया कपल गोल
- फ्रेंच ओपन में साथ दिखे दोनों
- दोनों ने नई तस्वीरों से लिया फैंस का अटेंशन
नई दिल्लीः परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अक्सर कपल गोल को लेकर चर्चा में रहते हैं. हाल ही में दोनों ने पेरिस में फ्रेंच ओपन के रोमांचक फाइनल के दौरान लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हुए डेट नाइट गोल्स को फिर से डिफाइन किया है. ये कपल विश्व स्तरीय टेनिस एक्शन और एक-दूसरे की संगति में डूबा हुआ था. दोनों ने पेरिस में हुए फ्रेंच ओपन फाइनल मैच के दौरान अपनी खास शाम की कुछ झलकियां सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा की हैं.
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वो राघव के साथ फ्रेंच ओपन का मजा लेती दिख रही हैं. इन तस्वीरों में दोनों बेहद खुश नजर आ रहे हैं. कैप्शन में परिणीति ने लिखा कि यह शाम उनके लिए बहुत खास थी, क्योंकि इसमें तीन चीजें शामिल थीं जो उन्हें बहुत पसंद हैं, वो था पेरिस शहर, बेहतरीन टेनिस मैच और उनके जीवनसाथी राघव. इस वजह से यह उनके लिए एक परफेक्ट डेट नाइट बन गई. तस्वीरों में राघव नए लुक में दिखे और वे काफी डैशिंग लग रहे हैं.
टैनिस मैच में डूबी दिखीं एक्ट्रेस
परिणीति चोपड़ा ने साढ़े पांच घंटे तक चले जबरदस्त टेनिस मैच की खूब तारीफ की. परिणीति ने बताया कि मैच बहुत लंबा और थकाने वाला था.काफी समय तक बैठकर मैच देखने के कारण हम बुरी तरह थक गए थे. लेकिन कोर्ट पर खेलने वाले खिलाड़ियों की ताकत और हौसले ने सबको हैरान कर दिया, वे बिल्कुल नहीं थके. उन्होंने टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज का मजाकिया अंदाज में जिक्र किया. परिणीति ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘फ्रेंच ओपन फाइनल, पेरिस और राघव… इससे बेहतर डेट नाइट हो ही नहीं सकती.उफ्फ.. मैच कितना जबरदस्त था.हम लोग तो साढ़े पांच घंटे कुर्सियों पर बैठकर थक गए, लेकिन जो खिलाड़ी खेल रहे थे, वे जरा भी नहीं थके.दोनों ही बराबरी के खिलाड़ी थे, बहुत शानदार मुकाबला हुआ.’

