Wednesday, April 15, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशमेंहदावल ब्लॉक में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में फर्जीवाड़ा: पूर्व एडीओ पंचायत...

मेंहदावल ब्लॉक में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में फर्जीवाड़ा: पूर्व एडीओ पंचायत के गांव समेत एक दर्जन गांवों में फेक वाउचर अपलोड – Sant Kabir Nagar News


देवीलाल गुप्ता | संतकबीर नगर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल विकास खंड में सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग सुधारने के लिए फर्जीवाड़ा सामने आया है। केंद्रीय व राज्य वित्त आयोग की धनराशि के व्यय की मासिक प्रगति बढ़ाने हेतु ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर एक दर्जन से अधिक गांवों में फर्जी भुगतान वाउचर अपलोड किए जा रहे हैं। रैंकिंग जारी होते ही इन वाउचरों को हटा दिया जाता है। यह पूरा मामला पूर्व एडीओ पंचायत अभिनव रवि वत्स के गांव समेत दर्जनों में है। हालांकि यह पूरा मामला अधिकारियों के देख रेख में है उसके बाद भी अधिकारी आंख बंदकर बैठे है।

मेंहदावल विकास खंड की ग्राम पंचायत कम्हरिया, जमोहरा और कुसौना सहित कई गांवों में यह अनियमितता पाई गई है। सचिवों द्वारा बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने के उद्देश्य से ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर भुगतान के फर्जी वाउचर लगाए जा रहे हैं।

इस फर्जीवाड़े में महिला कविता के आधार कार्ड का दुरुपयोग किया गया है। कम्हरिया, जमोहरा और कुसौना समेत कई गांवों में किए गए फर्जी भुगतानों में कविता के आधार कार्ड को बिल वाउचर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। इसे नल, सड़क और नाली जैसी विभिन्न परियोजनाओं पर दिखाया गया है।

एक और गंभीर मामला जमोहरा ग्राम पंचायत का है, जहां लगभग 9 लाख रुपये की अवैध फंडिंग की गई है। इसमें सेमरियांवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत पचपोखरिया का बिल वाउचर अपलोड किया गया है। यह दर्शाता है कि मेंहदावल विकास खंड के सचिव सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा कर रहे हैं।

इस प्रकरण पर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि वहां शिकायत लगातार मिल रही है। अब पूरे मामले का मै स्वयं अपने देख रेख में जांच कराउंगा। उन्होंने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी गहन जांच कराई जाएगी। पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments