मेरठ में कोरोना का पहला मामला सामने आया। 25 वर्षीय युवती कोरोना पॉजिटिव पाई गई। मवाना रोड स्थित एक कॉलोनी की रहने वाली युवती दिल्ली में पढ़ाई करती है। पेट में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद वह घर लौटी थी। गुरुवार को कोरोना जांच में वह पॉजिटिव पाई गई
.
देश के कई राज्यों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, कर्नाटक के बंगलूरू, गुजरात और मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में कोरोना के बढ़ते मामलों ने सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। देश में जिस तरह से कोविड-19 के ओमिक्रॉन JN.1 वैरिएंट ने रफ्तार पकड़ी है, उसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।

