मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार बाइक व स्कूटी आपस में टकरा गई। इस हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक युवक की मौत हो गई। फिलहाल अन्य दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी है। पहले जानते हैं कैसे हुआ हादसा नौचंदी थाना क्षेत्र में पीवीएस मॉल के निकट सोमवार देर रात स्कूटी सवार दो युवक कहीं जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आई दूसरी तेज रफ्तार स्कूटी से उनकी भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार इतनी तेज थी कि तीनों दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। यहां उपचार के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ा हादसे के बाद स्कूटी सवार युवकों की पहचान अशोक विहार मेडिकल निवासी संजय उर्फ जट्टा पुत्र जुगल गुप्ता, वासु गुप्ता पुत्र मुन्नालाल गुप्ता के अलावा सुबोध पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मोदीनगर के रूप में हुई। सभी को तुरन्त जगदंबा अस्पताल में भर्ती कराया गया और परिजनों से संपर्क किया गया। युवक की मौत से मचा कोहराम संजय उर्फ जट्टा की हालत सबसे गंभीर थी, जिसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। संजय की मौत के बाद कोहराम मच गया। अन्य दोनों युवकों के परिजन भी वहां आ चुके थे। बाद में घायल वासु को भी परिजनों ने लोकप्रिय अस्पताल में भर्ती करा दिया। सीसीटीवी कैमरा चेक करेगी पुलिस हादसा बहुत भीषण था। लेकिन कोई यह नहीं बता पा रहा था कि गलती किसकी है। अब मंगलवार को पुलिस उस जगह लग सीसीटीवी कैमरे देखेगी। उसी के बाद यह पता चल सकेगा कि हादसा कैसे हुआ और गलती किसकी है। फिलहाल पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है।
Source link
मेरठ में तेज रफ्तार बाइक-स्कूटी टकराई, युवक की मौत: अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम, दो अन्य युवक अलग अलग अस्पताल में भर्ती – Meerut News
RELATED ARTICLES

