दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शुक्रवार सुबह मेरठ के मोदीपुरम में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। गुजरात के 45 श्रद्धालुओं को हरिद्वार से मथुरा ले जा रही एक बस का टायर फटने से वह मेट्रो पिलर से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक और दो महिला श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य 45 यात्री सुरक्षित बच गए। यह हादसा मोदीपुरम फेस-2 के सामने हुआ। तेज रफ्तार बस का अचानक अगला टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे मेट्रो कॉरिडोर के पिलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे में बस चालक और दो महिला श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा कई अन्य यात्रियों को हल्की चोटें लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक और दोनों महिलाओं को तत्काल अस्पताल भेजा गया, जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। दुर्घटना के कारण दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में टायर फटना ही हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और बस की तकनीकी स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है।
Source link
मेरठ में श्रद्धालुओं से भरी बस मेट्रो पिलर से टकराई: टायर फटने से हादसा, चालक समेत 3 गंभीर, 45 यात्री सुरक्षित – Meerut News
RELATED ARTICLES

