Last Updated:
मधुबनी में चना दाल और इमली से बनने वाली स्वादिष्ट और चटपटी चटनी की रेसिपी सामने आई है. इसे सिर्फ 5 मिनट में आप आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है. ठंड के मौसम में यह पराठा और पूरी के साथ बहुत अच्छी लगती है. आइये मधुबनी की अलका से इसकी रेसिपी के बारे में जानते हैं.
मधुबनी: अगर आप कुछ नया और चटपटा खानें के हैं तो आज हम आपको बिल्कुल नया और स्वादिष्ट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं. जी हां! सिर्फ 5 मिनटों में यह आसान रेसिपी बनकर तैयार हो जाएगी. इसे खाने के बाद आप उंगलियां तक चट जाएंगे. अगर खट्टा खाना पसंद है तो यह आपके लिए और भी बढ़िया है. बता दें कि चना दाल और इमली की चटनी से यह रेसिपी तैयार होती है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
जानें चटनी की आसान रेसिपी
वैसे तो यह चटनी कई प्रकार से बनती है ,लेकिन आज आपको खट्टापन-नयापन और बिल्कुल अलग चटपटा चटनी की हम रेसिपी बताते हैं. अगर आपने इसे एक बार बनाकर खा लिया तो यकीन मानिए आप स्वाद नहीं भूलेंगे. इसे आप आसानी से घर पर भी बना सकते हैं. अगर आप इसे बना कर खाएंगे और अपने मेहमान को खिलाएंगे तो वह भी आपकी तारीफ करेंगे. वह आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे और पड़ोसी भी आपने रेसिपी जानेंगे. यह बहुत ही स्वादिष्ट इमली की चटनी बनती है, जिसमें चना दाल की भी जरूरत होती है. इसके रेसिपी के लिए आपको इमली, चना दाल ,जीरा ,सूखा मिर्च ,नमक और कच्चे तेल की आवश्यकता पड़ती है.
जानें चटनी की आसान रेसिपी
मधुबनी की अलका बताती हैं कि इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को अच्छे से साफ करें और उसे तवे पर रोस्ट कर लेना है. इससे बिना तेल के सौंधापन वाली खुशबू आ जाएगी. उसके बाद इमली को गर्म पानी में भिगोना है और तवे पर जीरा और लाल मिर्च को भी रोस्ट कर लेंगे. अब मैटेरियल तैयार है, जिसे मिक्सर में या सिलबट्टे पर भुना हुआ चना दाल ,इमली का पानी ,जीरा और लाल मिर्च के साथ स्वाद अनुसार नमक डालकर पीस लेंगे और बर्तन में निकाल कर उसमें कच्चा तेल मिला दीजिए. बस बन गया कुछ ही मिनटों में बहुत ही स्वादिष्ट चटनी.
अभी इस चटनी का समय भी है. क्योंकि ठंड का मौसम शुरू हो गया है. ऐसे में पराठा के साथ पूरी के साथ, चावल दाल के साथ भी आप चटनी का स्वाद ले सकते हैं. ऊपर बताए गए विधि से आप अपने घर पर चटनी तैयार कर सकते हैं. इसके साथ ही इसे दो दिनों तक खा सकते हैं. साथ-साथ आप फ्रिज में रखेंगे तो एक सप्ताह तक खा सकते हैं. क्योंकि बिना प्याज वाली यह चटनी जल्दी खराब नहीं होती है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…

